कहानी ऐसे लड़के की जो बिज़नेस और प्यार दोनों में एक साथ सफलता पाना चाहता है। वो जंगली सांड की तरह बॉलीवुड में घुसता है, और अपनी पसंद की फिल्म अभिनेत्री के सामने शादी का प्रस्ताव रखता है. लेकिन उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था की उसे कामयाबी मिलेगी। क्योंकि वो मामूली लड़का था। उसने तो किसी के कहने पर अपनी तकदीर आजमाने के लिए ये हरकत की थी. लेकिन खबरों के भूखे मीडिया और प्रचार के भूखे फिल्म डायरेक्टर और प्रोडूसर ने इस छोटी सी घटना पर इतना बखेड़ा किया कि अनजाने में ही सारा मामला अपने आप सेट हो गया।