'Madhushala' is not necessarily the tavern. 'Madhushala' symbolizes dreams, ambitions, life, universe, or rather any asymmetric multi-agent system. (जिसकी जैसी रुचि थी उसने वैसी देखी मधुशाला।।131)
Any one who yearns is a man. Wine (मधु/हाला/ साकीबाला) is what he yearns for, Saaki is the provider (साकी - the one who serves wine), Pyaala (प्याला - wineglass) is the medium, and 'Madhushala' is the place that provides it. The poem endorses life, not alcoholism.
There are total 135 Chaupai (4-line verses), and every one of them ends with the term madhushala. The language is fairly simple. Poem touches various philosophical (and pragmatic) aspects of life and societal norms. Among various concepts,I loved how the poem develops the relationship between the man and his 'Madhushala'. Their relationship goes through the period of acceptance, romance, separation and, in the end, self-revelation.
The following selected phrases are beautiful and capture the brilliance of the poem. (Also, look at how it develops the aforementioned relationship)
सुन, कलकल़ , छलछल़ मधुघट से गिरती प्यालों में हाला,
सुन, रूनझुन रूनझुन चल वितरण करती मधु साकीबाला,
बस आ पहुंचे, दुर नहीं कुछ, चार कदम अब चलना है,
चहक रहे, सुन, पीनेवाले, महक रही, ले, मधुशाला।।10
एक बरस में, एक बार ही जगती होली की ज्वाला,
एक बार ही लगती बाज़ी, जलती दीपों की माला,
दुनियावालों, किन्तु, किसी दिन आ मदिरालय में देखो,
दिन को होली, रात दिवाली, रोज़ मनाती मधुशाला। 26
किसी ओर मैं आँखें फेरूँ, दिखलाई देती हाला
किसी ओर मैं आँखें फेरूँ, दिखलाई देता प्याला,
किसी ओर मैं देखूं, मुझको दिखलाई देता साकी
किसी ओर देखूं, दिखलाई पड़ती मुझको मधुशाला।। 39
याद न आए दुखमय जीवन इससे पी लेता हाला,
जग चिंताओं से रहने को मुक्त, उठा लेता प्याला,
शौक, साध के और स्वाद के हेतु पिया जग करता है,
पर मै वह रोगी हूँ जिसकी एक दवा है मधुशाला।। 78
जो हाला मैं चाह रहा था, वह न मिली मुझको हाला,
जो प्याला मैं माँग रहा था, वह न मिला मुझको प्याला,
जिस साकी के पीछे मैं था दीवाना, न मिला साकी,
जिसके पीछे था मैं पागल, हा न मिली वह मधुशाला! | 90
जिसने मुझको प्यासा रक्खा बनी रहे वह भी हाला,
जिसने जीवन भर दौड़ाया बना रहे वह भी प्याला,
मतवालों की जिह्वा से हैं कभी निकलते शाप नहीं,
दुखी बनाया जिसने मुझको सुखी रहे वह मधुशाला!। 103
वह हाला, कर शांत सके जो मेरे अंतर की ज्वाला,
जिसमें मैं बिंबित-प्रतिबिंबित प्रतिपल, वह मेरा प्याला,
मधुशाला वह नहीं जहाँ पर मदिरा बेची जाती है,
भेंट जहाँ मस्ती की मिलती मेरी तो वह मधुशाला।। 121