अनुपस्थिति, अवसान और लोप से पहले भी अशोक वाजपेयी की कविता का सरोकार रहा है, पर इस संग्रह में उनकी अनुभूति अप्रत्याशित रूप से मार्मिक और तीव्र है । उन्हें चरितार्थ करनेवाली काव्यभाषा अपनी शांत अवसन्नता से विचलित करती है । निपट अंत और निरंतरता का द्वंद्व, होने–न–होने की गोधूलि, आसक्ति और निर्मोह का युग्म उनकी इधर लगातार बढ़ती समावेशिता को और भी विशद और अर्थगर्भी बनाता है । अशोक वाजपेयी उन कवियों में हैं जो कि निरे सामाजिक या निरे निजी सरोकारों से सीमित रहने के बजाय मनुष्य की स्थिति के बारे में, अवसान, रति, प्रेम, भाषा आदि के बारे में चरम प्रश्नों को कविता में पूछना और उनसे सजग ऐंद्रियता के साथ जूझना, मनुष्य की समानता से बेपरवाह हुए जाते युग में, अपना जरूरी काम मानते हैं । बिना दार्शनिकता का बोझ उठाए या आध्यात्मिकता का मुलम्मा चढ़ाए उनकी कविता विचारोत्तेजना देती है । अशोक वाजपेयी की गद्य कविताएँ, उनकी अपनी काव्यपरंपरा के अनुरूप ही, रोज़मर्रा और साधारण लगती स्थितियों का बखान करते हुए, अनायास ही अप्रत्याशित और बेचैन करनेवाली विचारोत्तेजक परिणतियों तक पहुँचती हैं । यह संग्रह बेचैनी और विकलता का एक दस्तावेज है % उसमें अनाहत जिजीविषा और जीवनरति ने चिंता और जिज्ञासा के साथ नया नाजुक संतुलन बनाया है । कविता के पीछे भरा–पूरा जीवन, अपनी पूरी ऐंद्रियता और प्रश्नाकुलता में, स्पन्दित है । एक बार फिर यह बात रेखांकित होती है कि हमारे कठिन और कविताविमुख समय में कविता संवेदनात्मक चैकन्नेपन, गहरी चिंतनमयता, उत्कट जीवनासक्ति और शब्द की शक्ति एवं अद्वितीयता में आस्था से ही संभव है । यह साथ देनेवाली पासपड़ोस की कविता है, जिसमें एक पल के लिए हमारा अपना संघर्ष, असंख्य जीवनच्छवियाँ और भाषा में हमारी असमाप्य संभावनाएँ विन्यस्त और पारदर्शी होती चलती हैं ।
Ashok Vajpeyi (Hindi: अशोक वाजपेयी) (born 1941) is an Indian poet in Hindi, essayist, literary-cultural critic, apart from being a noted cultural and arts administrator, and a former civil servant.
He was chairman, Lalit Kala Akademi India's National Academy of Arts, Ministry of Culture, Govt of India, 2008–2011. He has published over 23 books of poetry, criticism and art, and was awarded the Sahitya Akademi Award given by Sahitya Akademi, India's National Academy of Letters, in 1994 for his poetry collection, Kahin Nahin Wahin.
His notable poetry collections include, Shaher Ab Bhi Sambhavana Hai (1966), Tatpurush (1986), Bahuri Akela (1992), Ibarat Se Giri Matrayen, Ummeed ka Doosra Naam (2004) and Vivaksha (2006), besides this he has also published works on literary and art criticism: Filhal, Kuchh Poorvagrah, Samay se Bahar, Kavita ka Galp and Sidhiyan Shuru ho Gayi Hain. He is generally seen as part of the old Delhi-centric literary-cultural establishment consisting of bureaucrat-poets and academicians like Sitakanta Mahapatra, Keki Daruwalla, J.P.Das, Gopi Chand Narang, Indra Nath Choudhari and K.Satchidanandan.
This book has several poems written by Vajpeyi over a span of several years, all in the late 20th century. The poems are mostly abstract in nature, with some on society, on existentialism, on love and on several other concepts. I had the pleasure of meeting the author at JLF this year, and I got my copy signed there (yayy!). Now, I don't think poetry should be reviewed as it's highly subjective. But in my opinion, it was a beautiful collection, which I enjoyed quite a lot. Here's one of my favourite poems from this collection (A simple English translation below, from my side): मैं फिर आऊँगा भले ही जन्मान्तर के बाद तुम्हारे ही पास। मैं झगड़ा करूँगा देवताओं से और नक्षत्रों की बाधाएँ पार करके सुबह खिड़की पर अकस्मात् आये दूर देश के पक्षी की तरह या गलत करवट सोने के बाद बाँह में हुए दर्द की तरह मैं आऊँगा - सुबह कुछ राख हो जाने के बाद भी बची रह गई पवित्र चिनगारी की तरह, नीम के बाैर की कड़वी-मीठी गन्ध की तरह, किसी बेहद बूढ़े के जीवनव्यापी विषाद या किसी बच्चे की अकारण हँसी की तरह, मैं फिर आऊँगा भले ही जन्मान्तर के बाद तुम्हारे ही पास। -------------------------------------------------- I'll come again Even though after another birth Only to you. I'll fight With the gods And crossing the hurdles of the galaxies Arriving suddenly at a window in the morning Like a bird from a far land Or after sleeping on the wrong side Like the pain in the elbow I'll come- Even after something turns to ashes in the morning Like the remaining pure flickers of a flame Like the bittersweet smell of the Neem fruit Like the lifelong depression of a very old man or Like the smile of a child for no reason at all I'll come again Even though after another birth Only to you. Highly recommended!