अपना पहला उपन्यास लिखने के लिए, शांति और एकांत की तलाश में रिचा एक छोटे से शहर में रहने आ जाती है। लेकिन, जैसे ही वह अपना उपन्यास लिखना शुरू करती है, रिचा के साथ अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं। कभी उसके उपन्यास के पात्रों के नाम खुद-ब-खुद बदल जाते हैं, तो कभी पूरी की पूरी कहानी ही बदल जाती है। रिचा समझ जाती है कि उसके आस-पास कहीं कोई अदृश्य शक्ति है, जो उसे अपनी आपबीती सुना रही है। अब रिचा यह जानना चाहती है कि यह किसके जीवन की सच्ची कहानी है? और वह अदृश्य शक्ति, रिचा से क्या चाहती है? रिचा सच की तलाश में निकल पड़ती है। लेकिन, तभी उसे एक धमकी भरा फोन कॉल आता है और उसकी इस तहकीकात को रोकने के लिए उस पर दबाव डाला जाता है। रिचा को एहसास हो जाता है कि कोई शातिर मुजरिम, कहीं छुपा बैठा है, जो उसके इर्द-गिर्द ए