वह व्यक्ति धनी नहीं है जो कि बहुत ज्यादा पैसे कमाता है बल्कि वह व्यक्ति धनी है जो कि कमाए गए पैसे में से ज्यादा से ज्यादा बचत कर पाता है। बहुत ऐसी छोटी छोटी बातें हैं जिनका ख्याल यदि हम अपने दिनचर्या में रखें तो निश्चित ही हम छोटी छोटी राशि की बचत प्रतिदिन कर सकते हैं। और यदि इन छोटी छोटी बचत वाली राशि को आप सही जगह सम्भाल कर रखें ( म्यूच्यूअल फंड आदि में एसआईपी में) तो कुछ अंतराल के बाद आप एक अच्छी खासी राशि इकट्ठा कर सकते हैं।
तो, इस छोटी सी पुस्तक के माध्यम से मैंने उन छोटी छोटी किंतु महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है जिनका इस्तेमाल करने के बाद निश्चय ही आपकी जेब में अतिरिक्त राशि का भार बढ़ने लगेगा। आपने इस पुस्तक को खरीदने में जो भी राशि खर्च किया है ( जो कि ना के बराबर ही है) उसका कई गुण&#