रिसॉर्ट के एक बंद कमरे में एक कपल की लाशे मिलती है। वहाँ पर देखने वाले सभी समझते हैं कि दोनों ने एक साथ आत्महत्या की है, लेकिन जांच करने आए इंस्पेक्टर सूर्या को इसमें हत्या का संदेह होता है और एक के बाद एक दिलचस्प मोड़ के साथ कहानी में नए रहस्यमय तत्व सामने आते हैं। क्या इंस्पेक्टर सूर्या उनकी मौत के लिए ज़िम्मेदार हत्यारे को पकड़ने और इस जटिल मामले को सुलझाने में सफल होगा? जानने के लिए बहुत ही रोचक लेखनशैली में लिखी गई रहस्य-रोमांच और थ्रिलर से भरपूर "निर्दोष अपराधी..?" कहानी को अभी पढ़ें। "निर्दोष अपराधी..?" कहानी लेखन का बहुत बड़ा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म "प्रतिलिपि" पर आई एक प्रतियोगिता में टॉप-20 में विजेता भी बनी है।