Tulsidas was a realized soul and saint, poet, often called reformer and philosopher from Ramanandi Sampradaya, in the lineage of Jagadguru Ramanandacharya renowned for his devotion to the Lord Shri Rama.
I have read this book long time ago. Tulsidas wrote this book in bhakti style. Love the way he wrote the Ramcharitmanas. You can feel how much he have spiritual love for Lord Ram. It is considered as one of the greatest work in Hindi. Ramcharitmanas means Lake of the deeds of Rama. Everyone should read this book.
जब रामचरितमानस पढ़ना शुरू किया था तो सोचा था की इसके हर काण्ड के बाद उसकी समीक्षा लिखूंगा। पर जैसे जैसे आगे पढ़ता गया, सवालों की बहुत लम्बी कतार मन में लग गयी। बहुत मुश्किल हो गया दृश्यों-परिदृश्यों के बारे में लिखना। इसलिए नहीं की कुछ समझना मुश्किल था बल्कि इसीलिए की कितना कुछ है इस किताब में विचारने लायक।
कुछ बातें हैं इसमें जो मेरी समझ से परे हैं। बिना किसी बुद्धिमान व्यक्ति के समझाए समझ में नहीं आएँगी। पर बहुत कुछ ऐसा भी है जो गहराई से विचार करने पर समझ में आता है।
लिखना तो और भी चाहता हूँ पर धीरे धीरे ही पूरी करूंगा ये समीक्षा। पर कुछ बहुत महत्वपूर्ण विचार ज़रूर लिखना चाहता हूँ जो मुझे यहाँ से समझ आये।
पहला की ईश्वर ने ये सृष्टि और ये ब्रह्माण्ड अपने कौतुक के लिए बनाया है। थोड़ा विचित्र विचार है पर शायद सच है। दूसरा की सृष्टि की विविधता ही ईश्वर की माया है। पर इन सब के बीच मनुष्य के जीवन का अर्थ क्या है? क्या इंसान हमेशा ज़िन्दगी का अर्थ और उसकी अर्थहीनता के बीच झूलता रहेगा? रामचरितमानस की मदद से शायद इस सवाल का जवाब ढूंढने में आसानी होती है। जब तक पृथ्वी पर मनुष्य है तब तक इस पर कलह, अशांति और दुःख रहेगा ही। पर इन सब के बीच अगर एक व्यक्ति किसी दुसरे व्यक्ति की मदद करता है, तो ये सब अमंगल चीज़ें दूर रह सकती हैं।
मदद, सहायता या परहित ही एक मात्र उपाय है जो मनुष्य के जीवन को अर्थ देता है।
मुझे लगता है की महाभारत पढ़ने पर इस ब्रह्माण्ड और पृथ्वी पर जीवन के बारे में समझ और बढ़ेगी।
पुरानी समीक्षा: This is a long book. And writing a review at the end would be too cumbersome and difficult. So, I've decided to split it into sections.
I'm trying to read the book as a fantasy poem and not as a sacred and revered book. As is the case with most of the fantasy books, this epic poem is divided into seven small books (काण्ड).
As is common with the fantasy genre, this poem has beings other than humans.
अवधी में लिखी हुई ये कविता तुलसीदास जी ने संवत 1631, यानी 1574 AD, में लिखना शुरू किया था। सात काण्डों में बंटी इस कहानी का पहला काण्ड है - बालकाण्ड, जिसमें तुलसीदास जी ने रामजन्म के पहले की कथायें, रामजन्म और रामविवाह जैसी कहानियाँ कही हैं।
तुलसीदास बालकाण्ड में बतलाते हैं की उन्होंने ये राम कथा अपने गुरु से सुनी। वे लिखते हैं की सबसे पहले ये कथा शिवजी ने अपने मन में रची थी। फिर उन्होंने इस कथा को पारवती और काकभुशुण्डि से कहा। काकभुशुण्डि ने ये कथा मुनि याज्ञवलक्य से कही और उन्होंने ये कथा मुनि भरद्वाज से कही।
बालकाण्ड के शुरू में वे लिखते हैं -
उपजहिं एक संग जग माहीं। जलज जोंक जिमि गुन बिलगाहीं।। सुधा सुय सम साधु असाधू। जनक एक जग जलधि अगाधू।। अच्छा बुरा एक साथ जन्मता है, पर कमल और जोंक की तरह उनके गुण-अवगुण अलग अलग हैं - कमल देखने पर आँखों को सुख देता है पर जोंक शरीर का स्पर्श पाते ही खून चूंसने लगती है। साधू अमृत के समान है और असाधु मद्य के सामान है।
भलेउ पोच सब बिधि उपजाए। गनि गुन दोष बेद बिलगाए।। कहहिं बेद इतिहास पुराना। बिधि प्रपंचु गुन अवगुन साना।। भले-बुरे सभी विधाता के पैदा किये हुए हैं। पर वेदों ने गुण और दोषों को सोचकर अलग अलग कर दिया है। वेद, इतिहास, और पुराण कहते हैं की विधाता की ये सृष्टि गुण-अवगुण से सनी हुई है।
निज कबित्त केहि लाग ननीका। सरस होउ अथवा अति फीका।। जे पर भनिति सुनत हरषाहीं। ते बर पुरुष बहुत जग नाहीं।। रसीली हो या फीकी, अपनी कविता किसे अच्छी नहीं लगती ? पर जो दूसरे की रचना को सुनकर हर्षित होते हैं, ऐसे उत्तम लोग जगत में बहुत नहीं हैं।
जग बहु नर सर सरि सम भाई। जे निज बाढ़ि बढ़हि जल पाई।। सज्जन सकृत सिंधु सम कोई। देखि पूर बिधु बाढ़इ जोई।। जगत में तालाबों और नदियों के समान मनुष्य ही अधिक हैं, जो जल पाकर अपनी ही बाढ़ से बढ़ते हैं, मतलब अपनी ही उन्नति से खुश होते हैं। पर समुद्र सा तो कोई एक विरला ही सज्जन होता है जो चन्द्रमा को पूरा देखकर (मलतब दूसरों का उत्कर्ष देखकर) उमड़ पड़ता है।
बालकाण्ड में तुलसी ने राम नाम की खूब महिमा गायी है।
जान आदिकबि नाम प्रतापू। भयउ सुद्ध करि उलटा जापू। सहस नाम सम सुनि सिवबानी। जपि जेई पिय संग भवानी।। तुलसी जी कहते हैं की आदिकवि वाल्मीकि जी राम नाम के प्रताप को जानते थे, जो उल्टा नाम ('मरा', 'मरा') जपकर पवित्र हो गए। शिव के इस वचन की सुनकर की एक राम नाम हज़ारों नाम के बराबर है, पार्वती सदा उनके साथ राम नाम का जाप करती हैं।
ध्यानु प्रथम जुग मख बिधि दूजे। द्वापर परितोषित प्रभु पूजे।। कलि केवल मल मूल मलीना। पाप पयोनिधि जन मन मीना।। तुलसीदास लिखते हैं की पहले युग में ध्यान से, दूसरे युग में यज्ञ से और द्वापर युग में पूजन से भगवान प्रसन्न होते हैं, पर कलियुग केवल एक मलिन (मल और मूल के समान अपशिष्ट) युग है, और इस युग में मनुष्य का मन पाप रुपी समुद्र में मछली बना हुआ है, जो पाप से कभी अलग ही नहीं होना चाहता।
नहिं कलि करम न भगति बिबेकू। राम नाम अवलंबन एकू।। कालनेमि कलि कपट निधानू। नाम सुमति समरथ हनुमानू।। कलियुग में न कर्म है, न भक्ति है और न ही ज्ञान है; राम नाम ही एक आधार है। कपट की खान इस कलयुग में राम नाम की एक मात्र निधान है।
भाय कुभाय अनख आलसहूँ। नाम जपत मंगल दिसि दसहूँ।। सुमिरि सो नाम राम गुन गाथा। करउँ नाइ रघुनाथहि माथा।। अच्छे भाव से, बुरे भाव से, क्रोध से या आलस्य से, किसी तरह से भी नाम जपने से हर दिशा मे कल्याण होता है।
तुलसीदास कहते हैं की वो मुनि याज्ञवल्क्य और मुनि भरद्वाज हुआ संवाद लिखेंगे। उसी संवाद के भीतर शिव-पारवती संवाद और काकभुशुण्डि और गरुड़ संवाद भी हैं।
इसी काण्ड में शिव-सती और शिव-पारवती विवाह की कथा है। तुलसी लिखते हैं की शिव स्वाभाव से उदासीन हैं और गुणहीन, कुलहीन, और नग्न रहने वाले हैं।
देव दनुज नर किन्नर ब्याला। प्रेत पिशाच भूत बेताला।। इन्ह कै दसा न कहेउँ बखानी। सदा काम के चेरे जानी।। जब कामदेव को शिव की तपस्या भंग करने के लिए बुलाया गया, तब उसके प्रभाव से सारे लोक व्याकुल हो गए। तुलसीदास लिखते हैं की वो देव, दानव, मनुष्य, किन्नर, प्रेत, भूत, पिशाच और बेताल की दशा का क्या कहें, जो हमेशा की काम के ग़ुलाम हैं।
राम जनम के हेतु अनेका। परम बिचित्र एक तें एका।। शिव पारवती संवाद में शिव पारवती से कहते हैं की भगवान के अवतार लेने के कई कारण हो सकते हैं, और कुछ ऐसे भी हो सकते हैं जिन्हे कोई नहीं जान सकता और सभी एक से बढ़कर एक विचित्र हैं।
तुलसी आगे लिखते हैं की भगवान के अवतार लेने के कई कारण होते हैं। इस सन्दर्भ में वे कई कथाएं लिखते हैं जैसे जय-विजय कथा, नारद श्राप कथा, स्वयंभू और शतरूपा कथा, सत्यकेतु और प्रतापभानु कथा।
नारद श्राप कथा में तुलसी बतलाते हैं की नारद मुनि जैसे हरिभक्त भी मोह,अभिमान और क्रोध से मुक्त नहीं हैं। देवराज इंद्र भी भय, क्रोध, मोह और ईर्ष्या से मुक्त नहीं हैं। देवताओं में भी मनुष्यों जैसी की कमज़ोरियाँ हैं।
जे कामी लोलुप जग माहीं। कुटिल काक इब सबहि डेराही।। नारद श्राप कथा में जब नारद मुनि एक सुन्दर जगह देखकर वहां तप करने बैठ गए, तब देवरा�� इंद्र के मन में डर पैदा हुआ की नारद उनका राज्य चाहते हैं। तुलसीदास लिखते हैं की जगत में जो लोग कामी और लोभी होते हैं, वे कुटिल कौवे की तरह सबसे डरते हैं।
काम चरित नारद सब भाये। जद्यपि प्रथम बरजि सिवँ राखे।। अति प्रचंड रघुपति कै माया। जेहि न मोह अस को जग जाया।। जब इंद्र ने डरकर कामदेव को नारद मुनि की तपस्या भंग करने भेजा और वो नारद का ध्यान भंग नहीं कर पाया, तब कामदेव ने नारद मुनि के चरण पकड़ लिए और उनसे माफ़ी मांगी। मुनि ने कामदेव को माफ़ कर दिया पर उनके मन में इस बात का अहंकार पैदा हो गया की हमने कामदेव को जीत लिया है।
तब मुनि शिव के पास गए और उनको साड़ी बात कही। पर शिव ने उनसे बार बार विनती की ये कथा वे हरि को न सुनायें। पर मुनि को ये बात अच्छी नहीं लगी। कुछ दिन बाद जब मुनि हरि से मिले, तो शिव के मना करने पर भी, उन्होंने सारी कथा हरि से कह दी।
तुलसीदास लिखते हैं की रघुनाथ की माया बड़ी ही प्रबल है। जगत में ऐसा कोई नहीं जिसे वो माया मोहित न कर दे।
बेगि सो मैं डारिहउँ उखारी। पण हमार सेवक हितकारी।। मुनि कर हित मम कौतुक होई। अवसि उपाय करबि मैं सोई।। जब हरि ने मुनि की और बड़ाई की, तो उन्होंने देखा की मुनि के मन में अत्याधिक गर्व घर कर रहा है। उन्होंने, मुनि के हित के लिए, निश्चय किया की वो उस अहंकार को उखाड़ फेंकेंगे, इससे मुनि का कल्याण होगा और उनका खेल होगा।
प्रभु कौतुकी प्रनत हितकारी। सेवत मोहहि मुनि ग्यानी सुलभ सकल दुखहारी।। शिव पारवती को नारद की कथा कहते हुए कहते हैं की ज्ञानी मुनि भी भगवान की माया से मोहित हो जाते हैं। भगवान अपने कौतुक से ही सबका हित करते हैं।
सुर नर मुनि कोउ नाहिं जेहि न मोह माया प्रबल। अस बिचारी मन माहिं भजिअ महामाया पतिहि।। देवता, मनुष्य और मुनियों में ऐसा कोई नहीं है जिसे भगवान की माया मोहित न कर दे।
रावण कथा में तुलसी लिखते हैं की रावण का जन्म भले ही पुलस्त्य ऋषि के कुल में हुआ, पर पूर्व जन्मों के श्राप के कारण वो अभिमानी और हिंसक राक्षस हुआ।
सुख संपत्ति सुत सेन सहाई। जय प्रताप बल बुद्धि बढ़ाई।। नित नूतन सब बाढ़त जाई। जिमि प्रतिलाभ लोभ अधिकाई।। रावण कथा में तुलसीदास लिखते हैं की सुख, संपत्ति, पुत्र, सेना, सहायक, जय, प्रताप, बल, बुद्धि बढ़ाई - ये सब उसके ऐसे रोज़ ऐसे बढ़ते थे जैसे हर लाभ पर लोभ बढ़ता है।
बाढ़े खल बहु चोर जुआरा। जे लपट परधन परदारा।। मानहि मातु पिता नहिं देवा। साधुन्ह सब करवावहिं सेवा।।
जिन्ह के यह आचरन भवानी। ते जानेहु निसिचर सब प्रानी।। अतिसय देखि धर्म कै ग्लानी। परम सभीत धरा अकुलानी।। शिव पारवती से कहते हैं रावण के समय में दूसरे के धन पर मन चलाने वाले, दुष्ट, चोर, और जुआरी बहुत बढ़ गए। लोग माता -पिता को मानते नहीं थे, और साधुओं से सेवा करवाते थे। ऐसे लोगों को, शिव कहते हैं की, राक्षस ही समझना चाहिए।
गिरि सरि सिंधु भार नहिं मोही। जस मोहि गरुअ एक परद्रोही।। तुलसीदास लिखते हैं की इस तरह धर्म के प्रति लोगों की अनास्था देखकर पृथ्वी बहुत व्याकुल हो गयी और सोचने लगी की पर्वतों, नदियों और समुद्रों का बोझ उससे इतना भारी नहीं लगता, जितना भारी उसे एक परद्रोही (दूसरोँ का बुरा करने वाला) लगता है।
हरी ब्यापक सर्वत्र समाना। प्रेम तें प्रगट होहिं मैं जाना।। देस काल दिसि बिदिसिहु माहीं। कहहु सो कहाँ जहाँ प्रभु नाहीं।। तुलसी लिखते हैं की जब सभी लोग रावण के दुःख से परेशान होकर हरि को ढूढ़ने गए तब शिव ने सब से कहा की भगवान सब जगह समान रूप से बसते हैं प्रेम से नाम लेने पर प्रकट हो जाते हैं। देश, काल, दिशा, विदिशा में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहाँ भगवान न हो।
बालकाण्ड में ही आगे तुलसीदास जी ने राम जन्म, और राम विवाह की कहानी कही है।
What can a lesser immortal soul truly say about this legendary work? Author and one of the greatest Ram bhakt Tulsidas ji did not just translate an epic; he breathed the living spirit of devotion into the hearts of the common people by retelling the Valmiki Ramayana in the melodic, accessible Awadhi language.
Reading the Sri Ramcharitmanas regularly is not merely a ritual; it is a daily masterclass in character and human conduct. Through the life of Shri Ram, the Maryada Purushottam we find a timeless blueprint for navigating modern complexities with grace, kartavya and integrity. Each chapter offers profound lessons on fulfilling one's duty, the strength of sacrifice and the power of unwavering faith. Implementing these principles in our daily lives helps transform our perspective, fostering a sense of peace and purpose amidst the chaos of the world.
This edition from Gita Press Gorakhpur remains the gold standard for such a monumental text. The printing is flawless and error-free, featuring large, readable fonts that make the reading experience effortless and meditative. The binding is remarkably sturdy, built to last through a lifetime of daily study and the inclusion of vibrant color images beautifully enhances the spiritual essence of the narrative.
Sri Ramcharitmanas is more than a book; it is a spiritual lighthouse. Tulsidas ji’s verses carry a rhythmic sanctity that transforms reading into an act of worship, making the infinite feel intimate. A flawless epic for both the divine content and this superb physical edition.
तुलसीदास जी कि श्री रामचरितमानस पढ़ कर समझ आता है कि इसे भक्ति काल कि उत्कृष्ट रचना क्यूँ कहा जाता है। इसकी समीक्षा नहीं वरण इसका अध्यन करने कि जरूरत है।
I have heard it so many times and yet never came around to actually reading it. I had to do this cover to cover. This is meant to be heard but to do that you need to know the words.
This is in the realm of holy mythology and everyone will be delighted to hear about fantastical beasts and plants and a zillion other forms herein. There is an Inception like quality to it, where the story is being told in another story which is being told in another one. Also references to characters in other stories make it a very lengthy task to follow through. If you love poetry you will love this. It is why it is still the most recited of all time. So beautiful but so dangerous. I personally didn't like some parts which I was happy to skim through since a lot has changed now. The role of women I completely ignored. I do not take this story as Holy Word but as a work of art that has the power to change.
It is not so much about the war, but human hopes and fears and what it takes to transcend them. It is marinated in Bhakti and what it means. As a non believer I still enjoyed it as a metaphor. It's a book worth reading many times.
It is almost a salve to ears which is why you can hear it endlessly.
Ramcharitmanas is an epic poem in the Awadhi dialect of Hindi, composed by the 16th-century Indianbhakti poet Goswami Tulsidas (c. 1532–1623). Ramcharitmanas literally means "Lake of the deeds of Rama". It is considered one of the greatest works of Hindi literature. The work has variously been acclaimed as "the living sum of Indian culture", "the tallest tree in the magic garden of medieval Indian poetry", "the greatest book of all devotional literature" and "the best and most trustworthy guide to the popular living faith of the Indian people". Tulsidas was a great scholar of Sanskrit. However, he wanted the story of Rama to be accessible to the general public and not just the Sanskrit-speaking elite. In order to make the story of Rama as accessible to the common people, Tulsidas chose to write in Awadhi which was the language of general parlance in large parts of north India at the time. The epic poem is, therefore, also referred to as Tulsikrit Ramayana (literally, The Ramayana composed by Tulsidas). Ramcharitmanas, made available the story of Rama to the common man to sing, meditate and perform on. The core of the work is considered by some to be a poetic retelling of the events of the Sanskrit epic Ramayana by Valmiki. Rama was the crown prince of Ayodhya and is considered in Hindu tradition as the seventh Avatar of Vishnu. However, the Ramacharitmanas is by no means a word-to-word copy of the Valmiki Ramayana nor an abridged re-telling of the latter. Tulsidas himself never writes Ramcharitmanas as being a retelling of Valmiki Ramayana. He calls the epic Ramcharitmanas as the story of Rama, that was stored in the mind (Mānasa) of Shiva before he narrated the same to His wife Parvati. Tulsidas claims to have received the story through his guru. The first two parts, Bāl Kāṇḍ (Childhood Episode) and Ayodhyā Kāṇḍ (Ayodhya Episode), make up more than half of the work. The other parts are Araṇya Kāṇḍ (Forest Episode), Kiśkindhā Kāṇḍ (Kishkindha Episode), Sundar Kāṇḍ (Pleasant Episode), Laṅkā Kāṇḍ (Lanka Episode), and Uttar Kāṇḍ (Later Episode). The work is primarily composed in the Chaupai metre (four-line quatrains), separated by the Doha metre (two-line couplets), with occasional Soratha and various Chhand metre Ramcharitmanas is structured around three separate conversations. The conversations happen between Shiva and Parvati, Sages Bharadwaj and Yajnavalkya and finally Kakbhushundi and the king of birds, Garuda.
It feels almost presumptuous to apply a conventional star rating to a work as profound as Sant Tulsidas's Sri Ramcharitmanas.
This is not just a book to be read; it is a sacred journey into the heart of devotion and a guiding light for millions. More than a simple translation of the original Ramayana, it is Tulsidas's heartfelt devotional re-imagining, a poetic masterpiece woven with deep reverence and accessible wisdom.
Through his genius, the divine story and profound teachings of Lord Ram were made accessible to the masses, becoming an intrinsic part of the cultural and spiritual fabric of India. The text is a moral compass, with its characters and their actions serving as archetypes for integrity, humility, and selfless service. The rhythmic Chaupais and Dohas create an immersive and lyrical experience, whether read or heard, that draws you into a timeless narrative.
Ultimately, to engage with this epic is to find not just a captivating story but a source of solace and a blueprint for righteous living. It is a work that transcends literature, offering a glimpse into the divine that should be received with a humble and open heart.
Of all the books I have read till today there hasn't been any other book like this. I finished it today and I am restarting again. I knew story of Ramayan and had read Valmiki Ramayan earlier but that was in sanskrit and i thought this would be almost similar. Trust me its very very different, initially I was struggling since book is in "Awadhi" but by time i was reading "Uttarkand" it became easier to understand. I recommend to all who know Hindi book has much more to offer than you can imagine. Even if you
Expected: - Sweet and melodious language (esp. during paaraayaN). - As usual good translation by Gita Press.
Few unexpected things: - Full Shiv-Paarvati (90 pages) and KaakbhusunDi (50 pages) episodes. - Lakshman Rekha not mentioned in Aranya KaanD but Mandodari mentions "Rekha drawn by Lakshman" in Lanka KaanD. - Sita Parityaag not mentioned in Uttar KaanD. - Nice stuti-s by Indra, Veda-s, Shivji (twice), a Brahman in praise of Shri Raam. - Really insightful KaakbhusunDi-GaruD samvaad at the end explaining complex topics through simple words.
Loved it. Cool concept, of God coming to Earth in human form, exiling Himself into the forest to rid the planet of demons. Only difficult part of the book is going from sections that rhyme to sections that are written normally. Anyway, loved the dedication to the various God's as they are in thier stations, and the great deal of symbolism. No question why Mahatma Ghandi considered this book the most important on the planet.
'Ramcharitmanas' being one of my first Pious book which I commenced . Tulsidas renowned to be one of great poet ,writer who putted his utmost effort in illumination of young and requisite mind. So if you have bit fancy on this very kind of gener then you must plunge into it. This book will construct a man with high moral value,love for humanity,.
It will also make aqquintice to grandeur writing style of Tulsidas.
Filled with Bhakti, Tulsi Das pours out love in the form of words. One cannot help but become enchanted with the deeply spiritual Love tulsidas has for Lord Rama. I love this book, especially the Sunderkand chapters which describe Hanumans exploits..
This is the greatest work ever written. I'm my dad moments, this holy book has brought me solace. This contains all the solutions to life 's tribulations.
Its a very devotional book. This book will give you the real meaning of devotion of Truth, Trust and Love. I am currently reading this bbok and will end it soon.
Ramcharitmanas is an epic poem in the Awadhi language, composed by the 16th-century Indian bhakti poet Tulsidas (c. 1532–1623). The word Ramcharitmanas literally means "Lake of the deeds of Rama".[1] It is considered one of the greatest works of Hindu literature. The work has variously been acclaimed as "the living sum of Indian culture", "the tallest tree in the magic garden of medieval Indian poetry", "the greatest book of all devotional literature" and "the best and most trustworthy guide to the popular living faith of the Indian people".
Tulsidas was a great scholar of Sanskrit. However, he wanted the story of Rama to be accessible to the general public, as many Apabhramsa languages had evolved from Sanskrit and at that time few people could understand Sanskrit. In order to make the story of Rama as accessible to the layman as to the scholar, Tulsidas chose to write in Awadhi. Tradition has it that Tulsidas had to face a lot of criticism from the Sanskrit scholars of Varanasi for being a bhasha (vernacular) poet. However, Tulsidas remained steadfast in his resolve to simplify the knowledge contained in the Vedas, the Upanishads, and the Puranas to the common people. Subsequently, his work was accepted by all.
Ramcharitmanas, made available the story of Rama to the common man to sing, meditate and perform on. The writing of Ramcharitmanas also heralded many a cultural tradition, most significantly that of the tradition of Ramlila, the dramatic enactment of the text. Ramcharitmanas is considered by many as a work belonging to the Saguna school of the Bhakti movement in Hindi literature.
None of the author in this world can match Tulsi Das. A master in true sense and and this book is the master piece. I have not read all the books in this world, still I can say that Ramacharita Manasa could be second to none. I lived with Lord Ram during the reading and felt his blessings too. You can't choose this book to read, this book will choose you if you are meant to read it. It's like drinking nectar and being immortal by establishing Ram in the heart. A book could easily be written in the praise of this master piece. I am much obliged that this book selected me as its reader 🙏🙏🙏🙏.
कुछ बातें हैं इसमें जो मेरी समझ से परे हैं। बिना किसी बुद्धिमान व्यक्ति के समझाए समझ में नहीं आएँगी। पर बहुत कुछ ऐसा भी है जो गहराई से विचार करने पर समझ में आता है।
no matter which religion you follow.... no matter you believe in god or not. you should just read this book once. i assure you that you will definately love this book.