Jump to ratings and reviews
Rate this book

Sansaar: Devtaon ki Ghaati Main Pravesh

Rate this book
यदि आपका सामना देवताओं से हो जाए तो क्या हो? फोन काम करना बंद कर देते हैं। स्मार्टवॉच बेकार हो जाती हैं। हाथों पर नीले निशान उभर आते हैं। अमन चंद्रा और संसार की दस अन्य आत्माओं के साथ ऐसा ही होता है जब आधुनिक भारत से उनका अपहरण करके उन्हें हिमालय की एक गुप्त घाटी में ले जाया जाता है। इस जादुई क्षेत्र में, जहाँ हिंदू देवता, अमर योगी और पौराणिक पशु बसते हैं, संसार की आत्माओं का उद्देश्य बहुत स्पष्ट है : योग आधारित जादू-टोने की प्राचीन कला सीखना और एक जोखिम-भरी यात्रा के लिए तैयार होना जिस पर जाने वाले बहुत कम लोग जीवित बच पाते हैं। लेकिन उन्हें इस यात्रा पर जाने की क्या आवश्यकता है? और देवताओं का इस सबसे क्या संबंध है? इससे पहले कि उन्हें उत्तर मिल पाता, संसार की आत्माओं को एहसास होता है कि वहाँ

247 pages, Kindle Edition

Loading...
Loading...

About the author

Saksham Garg

6 books195 followers
Saksham Garg is an editor at Penguin Random House India. For seven years, he studied at Woodstock School, Mussoorie, from where he could see the snow-capped Seven Hills of this story. He currently spends his time between New Delhi and Jaipur, and, outside of work, is often found on the football field or practising the violin.

He loves to interact with his readers; connect with him on Instagram, Facebook or LinkedIn @sakshamgarg94. To get updates on upcoming book events and workshops on writing and editing, log on to www.sakshamvgarg.com.

Ratings & Reviews

What do you think?
Rate this book

Friends & Following

Create a free account to discover what your friends think of this book!

Community Reviews

5 stars
3 (37%)
4 stars
4 (50%)
3 stars
1 (12%)
2 stars
0 (0%)
1 star
0 (0%)
Displaying 1 - 2 of 2 reviews
Profile Image for Raj Bairwa.
32 reviews1 follower
September 15, 2024
समीक्षा : संसार (उपन्यास)
लेखक : सक्षम गर्ग जी
हिंदी अनुवाद: आशुतोष गर्ग जी
प्रकाशक : मंजुल पब्लिशिंग हाउस
प्रथम संस्करण : 2024 (हिंदी अनुवाद)
कुल पृष्ठ : 285
___________//___________

फिक्शन किंसाबसे खास बात होती है उसका काल्पनिक होते हुए भी सच लगना, और अगर उस कहानी को ऐसे किरदारों के साथ बुना जाए जो हर लिहाज़ से आपकों जाने पहचाने लगने लगे तो फिर वो एक वक्त के बाद आपका हिस्सा हो जाती है ठीक कुछ इस उपन्यास "संसार" की तरह जिसे लिखा है सक्षम गर्ग ने जो मूलतः अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है। इसका हिंदी अनुवाद आशुतोष गर्ग जी ने करा है और मंजुल पब्लिशिंग हाउस से इसे प्रकाशित किया है। ये सक्षम का पहला उपन्यास है और जो काम और बारीकियां कहानी और किरदारों को लेकर उन्होंने इस दुनियां को रचा है वो तारीफ के काबिल है। अब कहानी पर आते है, तो ये कहानी अमन नाम के एक बच्चे की है जो अपनी मां के साथ रहता है चूंकि उसके पिता सेना में रहते हुए किसी मिशन पर गायब हो जाते है जिसके चलते उन्हें देशद्रोही तक करार कर दिया जाता है और अमन की जिंदगी में इस हादसे के बाद वो अपने आपकों इस ट्रॉमा में बिल्कुल चुप कर लेता है। अचानक एक दिन एक अनजान शख्स ' सनक ' नाम का अमन को एक ऐसी रहस्मयी जगह ले जाता है जहां पौराणिक कथाओं जैसे लोग रहते है , और उस पूरी घाटी में काफी विचित्र से घटनाओं के चलते उसे और उसके अलावा 10 आत्माओं को बहुत से सवालों से सामना करना पढ़ता है और ये कहानी एक जरूरी रहस्य से पर्दा उठने के बाद कैसे खत्म होती है यही इसका एक संक्षिप्त विवरण है। कहानी में किरादरों की बात करें तो इधिका, फ़ायज़ा, पृथ्वी, उजल, आरती , इत्यादि किरदारों के एक पूरी टीम है जिन्हें उस रहस्यमई घाटी में वहां के गुरुओं द्वारा अलग अलग तरह की विद्या सिखाई जाती है ताकि वो एक बड़ी और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए ख़ुद को तैयार कर सकें, इसके अलावा और ढेरों चीजों के बारे में कहानी में बुना गया है जिसे शायद आपने वाली किताबों में और बताया जाएगा, जैसे मधु, कल्पवृक्ष, एका ,आदि। इस उपन्यास को 3 भागों में बांटा गया है पहले भाग में ज्यादातर किरदारों को स्थापित किया गया है दूसरे भाग में इस संसार को सूक्ष्मता से खोला गया है और तीसरे भाग में कई सारे प्लॉट ट्विस्ट और राज को खोलते हुए एक जबरदस्त फाइट के बाद क्लाइमैक्स को रचा गया है जो काफ़ी रोचक और इंटेंस बन गया है जिसके कारण आप पूरा टाइम कसे रहते हो कहानी के साथ, लेखन की बात करें तो चूंकि ये हिंदी अनुवाद है तो कहीं कहीं किरदारों के बीच के संवाद काफ़ी औसत से लगते है। वहीं आपकों कई सारी हॉलीवुड फिल्मों से समानता भी आभास होती है चाहे फिर वो हैरी पॉटर हो या अवतार । मगर जिस तरह से इस पूरे संसार को रचा गया है वो आपकों काफी ज्यादा ग्राफिक लगता है पढ़ते हुए जो इसके एक फिल्म या वेब सीरीज में तब्दील होने की संभावनाओं को बड़ा देता है। मुझे व्यक्तिगत रूप से अमन का क़िरदार ही सबसे ज्यादा पसंद आया वो ज्यादातर कहानियों की तरह इकलौता रक्षक वाला प्लॉट प्वाइंट है मगर उसकी पूरी कहानी उसको काफ़ी हद तक ज़मीनी हक़ीक़त से जुड़ा हुआ महसूस करवाती है जो उसे पाठकों से जोड़े रखता है। इसके अलावा सनक के किरदार को उम्मीद है अगले भाग में और विस्तृत रूप से दिखाया जाए साथ ही एक शिकायत या सुझाव रहेगा की जिस तरह का संसार रचा गया है इसमें जितने अलग और रहस्यमई जीव जंतुओं की लिखा गया है कुछ कुछ चित्रों के माध्यम से भी उन्हें किताब में उकेरा जाना चाहिए था उससे पाठक को अधिक रुचि महसूस होती पढ़ते हुए जैसे कई और किताबों में देखने को मिलता है फिर चाहे वो गेम ऑफ़ थ्रोंस हो या हैरी पॉटर आदि। उपन्यास बड़ा कमाल का लगा मुझे पढ़ने में मज़ा भी आया और जिस तरह इसे हमारी पौराणिक कथाओं से जोड़ा गया है और उनमें से ही कुछ कुछ बातों को यहां उपयोग किया गया है वो उसे एक शानदार किताब बनाता है। अगर आप फिक्शन और माइथोलॉजी के फैन है तो इसे आपकों जरूर पढ़ना चाहिए भूत मुमकिन है की जल्द ही इसे आप किसी वेब सीरीज या फिल्म के तौर पर बड़े पर्दे पर भी देख पाए। सक्षम गर्ग जी को उनकी इस कमाल की शुरुआत के लिए बधाई और इसके अगले भागों के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

- साहित्ययात्री
(१५/०९/२०२४)
Profile Image for Natali Puri.
22 reviews3 followers
October 16, 2024
ये किताब मेरी दादी ने पढ़ी और उन्हें ये किताब बहुत पसंद आई! उन्होंने ये किताब एक दिन में ही पढ़ी, चौंकने वाली बात ये है कि उन्होंने इसे पहले कभी कोई काल्पनिक किताब नहीं पढ़ी
Displaying 1 - 2 of 2 reviews