यादों और भूख की एक सधी, पर डरावनी दास्तान — नेमतखाना एक बे-मिसाल और गहरी कहानी है, जहाँ रसोई सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि यादों, दर्द, ख़ौफ़ और चाहत का मरकज़ बन जाती है। कहानी गुड्डू मियाँ की ज़ुबानी है, जो अपने बचपन, रिश्तों और टूटते-बिखरते माहौल को याद करता है। खालिद जावेद ने खाने की ख़ुशबू, ज़ायका, और रसोई के सामान का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद बयान करने के लिए नहीं, बल्कि ज़िंदगी की कड़वी हक़ीक़तों और अंदर छुपे ख़ौफ़ को सामने लाने के लिए किया है। ज़ुबान सादगी भरी है, लेकिन हर जुमले में एक अजीब सी कसक और बेचैनी है, जो किताब ख़त्म होने के बाद भी दिल-ओ-दिमाग़ में रहती है।