माया नगरी का युवराज, सारंग मृग घबराया हुआ है। कलिका पूरी के राजा कलिका से, और साथ में सभी राज्यों के रक्षक काय से भी। उसका मानना है कि कलिका उन सभी राज्यों को जितना चाहता है। इसलिए वो कलिका को किसी भी तरह से रोकना चाहता है। सारंग मृग साथ में उत्सुक भी है ये जानने के लिए, कि आखिर क्या बात है इन काय में जो ये नाही कभी मरते है और नाही इनकी उम्र कभी बढ़ती है। मतंग अपने पिता का बदला लेना चाहता है, ये उन सभी काय को जान से मार देना चाहता है। ये जानते हुए कि वो मर नहीं सकते। वरुण का छोटा भाई नील कही गायब हो गया है, जिसे वरुण और उसका पूरा परिवार खोज रहा है। विपिन जार एक दुविधा में फंस गया है, या कहे कि फसता ही जा रहा है। क्या, सारंग मृग कलिका को रोक पाएगा। क्या मतंग अपने पिता का बदला ले पाएगा। क्या वरुण और उसका प