आकांक्षा धनराजगीर – एक खूबसूरत, स्मार्ट, आधुनिक लड़की। धनराजगीर परिवार की गोद ली हुई बेटी। दत्तक माँ की नफरत और पहले से प्रेम मेँ चोट से छलनी दिल के साथ, वह किसी भी प्रेम संबंध से बचना चाहती है। वह अपनी कंपनी के सीईओ देवांश की अपने आप मेँ निजी दिलचस्पी से हैरान है।
देवांश कुमार राठौड़ - एक स्व-निर्मित अरबपति। उसकी दुश्मन दीप्ति के राजनैतिक समर्थक, धनराजगीर परिवार की बेटी आकांक्षा, उसकी कंपनी में काम करती है। वह अपना बदला लेने के लिए उसका इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है।
आकांक्षा ने अनजाने ही देवांश के इरादों को पिघलाना शुरू कर दिया है। लेकिन वह दीप्ति को बर्बाद करने के लिए उन सभी को बर्बाद कर देना चाहता है, जिन्हें दीप्ति प्रिय मानती है। इसमें आकांक्षा भी शामिल है। लेकिन इस ती