"सैलरी से अमीरी तक: वॉरेन बफेट की सोच के साथ": प्रस्तुति: नितिन द्वारा (श्रवण बाधित पाठकों के लिए भी उपयुक्त) (Powerful Life changing series 1 for financial freedom Warren Buffet Sir)
नमस्कार, मैं नितिन आपका स्वागत करता हूँ। आज हम जिस विषय पर चर्चा करने जा रहे हैं, वह न केवल वित्तीय दुनिया में एक क्रांति है, बल्कि यह आपकी व्यक्तिगत सोच, व्यवहार और आर्थिक स्वतंत्रता के मार्ग को पूरी तरह बदल सकता है। यह विचार किसी साधारण व्यक्ति के नहीं हैं, बल्कि दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेनबफेट सर के हैं। मेरे जीवन में कई प्रेरणास्रोत और महान लोग हैं, जिनका मैं दिल से अनुसरण करता हूँ, वॉरेन बफेट सर उनमें से एक हैं। मैं वॉरेन सर से बहुत प्रभावित हूँ, उनकी सादगी मुझे बहुत प्रभावित करती है। मैं नितिन यादव, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (SEBI) के इक्विटी और डेरिवेटिव सेगमेंट में एक प्रमाणित व्यापारी और निवेशक हूँ, जो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की एक स्वायतî