Jump to ratings and reviews
Rate this book

Seepiyaan

Rate this book
कबीर, तुलसी, वृंद, रहीम और बिहारी आदि कवियों ने सदियों पहले अपनी गहरी अन्तर्दृष्टि और मानव-स्वभाव की समझ की बुनियाद पर कुछ बातें कहीं, और इसके लिए उन्होंने कविता का जो रूप चुना, वह था—दोहा। दो पंक्तियों में गुँथी-गठी एक सम्पूर्ण कविता जो तीर की तरह जाकर हमारी चेतना में गड़ जाती है।

सैकड़ों सालों से ये दोहे हमारे साथ रहते आए हैं, कभी ये हमें हमारी ख़ामियाँ दिखाते हैं, कभी हमारे रहबर बन जाते हैं, और कभी कोई ऐसा सच बता जाते हैं जिसे हमारी दुनियावी निगाह देखकर भी नहीं देखती।

‘सीपियाँ’ में जावेद अख़्तर ने ऐसे ही कुछ दोहों को चुनकर उनके भीतर छिपे सत्य को आमफ़हम ज़बान में हर किसी के लिए सुलभ कर दिया है। जो बातें इनसे निकलकर आई हैं वे आज भी उतनी ही सच हैं, आज भी उतनी ही उपयोगी हैं, जितनी उस समय थीं, और आगे भी उतनी ही सार्थक रहेंगी।

जावेद अख़्तर हमारी आज की रोज़मर्रा ज़िन्दगी से उन्हें जोड़ते हैं और बताते हैं कि कैसे उन पर अमल करके, उनसे मिलनेवाली सीख को अपनाकर हम ख़ुद को बेहतर इनसान और अपनी दुनिया को एक बेहतर समाज बना सकते हैं।

215 pages, Kindle Edition

Loading...
Loading...

About the author

Javed Akhtar

37 books126 followers

Ratings & Reviews

What do you think?
Rate this book

Friends & Following

Create a free account to discover what your friends think of this book!

Community Reviews

5 stars
8 (36%)
4 stars
8 (36%)
3 stars
5 (22%)
2 stars
1 (4%)
1 star
0 (0%)
Displaying 1 - 5 of 5 reviews
Profile Image for Satwik.
98 reviews13 followers
March 10, 2026
हिंदी के दोहे बारहवीं कक्षा तक अध्यापकों के दबाव पढ़े थे तब समझ नहीं आया था कि दोहे क्यों बेमिसाल कहे जाते हैं। जावेद साहब की किताब सीपियाँ मुझे दोहों की दुनिया में फिर से ले गयी और इस बार हर दोहे को पढ़ के लगा हर सदी में कुछ लोग थे जो ग़लत के ख़िलाफ़ बोलना जानते थे।

कबीर, रहीम और वृन्द के चुनिंदा दोहों से भरी हुई ये किताब किसी समुन्दर से कम नहीं है। ये दोहे सदियों बाद भी आज के समाज के ऊपर उतने ही उपयुक्त हैं जितने उस समय रहे होंगे। ये दोहे जाति-धर्म से ऊपर उठकर सोचने, मानवता के लिए खड़े होने और प्रेम की भाषा बोलने के लिए बार-बार प्रेरित करते हैं।

साथ ही जावेद साहब ने दोहों के साथ उनका सरल अर्थ और संदर्भ भी रखा है, जिससे आज का पाठक उन्हें और गहराई से समझ पाता है।

जावेद साहब का बहुत धन्यवाद मुझे दोहों की दुनिया में दोबारा भ्रमण कराने के लिए।
Profile Image for Arvin.
119 reviews
May 19, 2026
Javed Akhtar’s Sippiyan beautifully highlights the timeless brilliance of dohas by great poets like Kabir, Abdul Rahim Khan-i-Khana, Bihari, and Vrind. It is astonishing how much wisdom, emotion, and philosophy they compress into just two lines. The metaphors strike with incredible force and linger long after reading.
While a nazm or ghazal often unfolds gradually across many verses to convey emotion or reflection, the doha achieves that impact with remarkable brevity. Poets like Kabir could express profound spiritual and social truths in merely two lines—direct, piercing, and unforgettable. That economy of language, combined with depth of meaning, is what makes dohas feel so powerful even centuries later.
Profile Image for Anshul.
136 reviews14 followers
March 19, 2026
"रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय।
टूटे से फिर ना जुड़े, जुड़े गाँठ पड़ जाय॥"


- एक दोहा जिससे हम बेहद ही वाकिफ है
जावेद अख़्तर साहब traverse beyond a few couplets we have all grown with through our textbooks, through story telling and life experiences. In his book सीपियाँ he bridges a gap between language and understanding that traces the human nature, relationships, social norms connecting the origin to the present.

I thank my friend for this gift of knowledge and pages filled with life lessons that I will carry on my whole life.
Profile Image for Himanshu Matta.
27 reviews
October 17, 2026
Its an amazing book on Hindi Dohas.

If you’re intrigued by his reels, then you’ll definitely love this book as well!
Displaying 1 - 5 of 5 reviews