सेना हमारे देश का सबसे ज्यादा अनुशासित तंत्र है। यहाँ हर रणनीति मैदान पर उतारने से पहले कागज पर उतारी जाती है। हर छोटी-बड़ी बात को कलमबद्ध किया जाता है। इतनी व्यवस्थित संस्था में भी महिलाओं के योगदान का दस्तावेजीकरण नहीं किया गया। इस बात से समझा जा सकता है कि यहाँ भी महिलाओं के योगदान को अनदेखा कर दिया गया। असल में सेना ऐसा संस्थान है, जहाँ एक व्यक्ति की आय में दो लोग काम करते हैं और वह भी सातों दिन, चौबीसों घंटे!
कैंटोनमेंट का जीवन सिविलियन परिवेश से बिल्कुल अलहदा जीवन है। यह सच है कि सेना समूचे देश की नुमाइंदगी करती है। यह भी सच है कि सैनिक और उसकी पत्नी मूलतः देश के आम नागरिक ही होते हैं, जिन्हें सेना की भाषा में सिविलियन कहा जाता है। वही सिविलियन जब सैनिक जीवन को अपना लेते हैं, तब उनके सोचने, व्यवहार करने और जीने का तरीका बदल जाता है।
सैनिक पत्नियाँ हर दो वर्ष बाद खुद को बार-बार दूसरों की कसौटी पर खरा उतरने का दबाव भी झेलती हैं। इसके साथ यदि वे अपना कॅरियर बनाने की चाह रखती हैं, उस स्थिति में उनके पास अंतहीन संघर्षों की कड़ियाँ जुड़ती चली जाती हैं। इन सबके बावजूद इस समाज में एक बहुत लोकप्रिय कथन साधिकार फैला हुआ है- हालात चाहे जितने खराब हों, हमें एन्जॉय करना आता है, क्योंकि हम फौजी हैं।
Vandana Yadav is a Hindi language writer, poet and motivational speaker who has published in total 26 books that includes 3 novels, 3 self-help books, multiple children's books, an adult education book, a memoir, a travelogue, and 3 collections of poetry. Her work has also been translated to English, Urdu, Haryanvi, Marathi and Odia.
Her first novel, ‘Kitne Morche’ is the first Hindi novel of its kind that revolves around the lives of Army wives.
As an Army wife herself, her contribution to the fraternity through the written word has extended beyond just one novel. Her third novel, ‘Panja’ which is told through a dog’s perspective, features a substantial section navigating life in the Army. It also features the daily routine of a dog in the military and what dog handlers do.
Additionally, Vandana Yadav has edited a collection of short stories, ‘Zindagi Aur Maut Ke Beech’ revolving around the Indian Army, written by new and established Hindi writers. She has also edited two non-fiction anthologies of Army wives’ diaries titled ‘Sainik Patniyon Ki Diary’ and ‘Sainik Patniyon Ki Katha Aur Vyatha’. All three of the books have been bestsellers.
In addition to her work documenting Army life, she has also published short stories in reputed Hindi magazines and frequently writes for leading national newspaper, Jansatta and NDTV along with other publications, addressing issues ranging from women’s rights, mental health and preservation of culture.
Her children’s picture book, ‘Sabjiyon Wale Gamle’ (published by the National Book Trust, India) has sold more than 5 lakh copies and has been included in the Bulbul project by state governments of Himachal Pradesh and Madhya Pradesh.
---
लेखक, मोटिवेशनल स्पीकर, और समाज सेविका वन्दना यादव का जन्म 9 सितंबर को बीकानेर, राजस्थान में हुआ। हरियाणा की रहने वाली वन्दना जी का वर्तमान निवास स्थान दिल्ली है।
'कितने मोर्चे' और 'शुद्धि' उपन्यास के साथ यात्रा वृत्तांत, कविता-कहानी और बाल साहित्य की लगभग एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। आप आधा दर्जन से अधिक पुस्तकों की एडिटर रही हैं। 'पुरवाई' अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में साप्ताहिक कॉलम लिखने वाली वन्दना जी आकाशवाणी पर रचना पाठ एवं समाचार-पत्र, पत्रिकाओं में मानसिक स्वास्थ्य, महिला अधिकारों और अन्य सम-सामयिक विषयों पर निरंतर लेखन कर रही है।