Jump to ratings and reviews
Rate this book

स्व-वार्ता काव्यात्मक आवेग

Rate this book

72 pages, Paperback

Published February 6, 2026

Loading...
Loading...

About the author

Ratings & Reviews

What do you think?
Rate this book

Friends & Following

Create a free account to discover what your friends think of this book!

Community Reviews

5 stars
12 (75%)
4 stars
4 (25%)
3 stars
0 (0%)
2 stars
0 (0%)
1 star
0 (0%)
Displaying 1 - 15 of 15 reviews
Profile Image for Rahul Vishnoi.
927 reviews34 followers
April 4, 2026
-What It Means To Live Like a Human Being?-
Review of 'स्व वार्ता' by Sachin Jain

Quote Alert
"चल रहा समय तेरा तू इसलिय यूँ उड़ रहा
पर गौर कर वो वक़्त जो मेरा अभी रहा नहीं
लौटकर वो आएगा य़े उम्मीद अभी टूटी नहीं
जो आज तू इतरा रहा है याद रख नादान है
मेरा यदि चला गया तेरा भी गुजर जाएगा
ये वक़्त है बलवान बस जो यहाँ पर रह जाएगा
याद रख तू कुछ नहीं बस वक़्त का पड़ाव है
मैं गुज़र के तुझसे और भी बुलंद हो जाऊँगा
सीख जो मिली मुझे उससे तुझे हराऊँगा"

Why poetry? Because poetry is water to a scorched soul, a respite of rain to shrivelled soil, a promise of a cloud in a dry village, an oasis of green in a parched desert. Poems are never enough. They make the individual and the world a better place. Sachin Jain has used a divergent spectrum to write poems on. He writes in almost everything, from darkness to devotion, from perseverance to patience, from failure to success, from human mind to the nature that surrounds it.
Have a look:
"रात को गुरूर था कि वो बड़ी रहेगी
सुबह को अभिमान था कि वो अभी चलेगी
जब रात वो रुकी नहीं और सुबह भी थमी नहीं
तो मजाल तेरी है रे क्या?
वो वक़्त यदि गुजर गया तो तू यहाँ रहेगा क्या ???
मैं आज भी बुलंद हूँ डरा नहीं रुका हूँ बस
वक़्त है तेरा मगर ना कर सकेगा टस के मस"

But the most strikingly he writes about the human spirit. His words celebrate the indomitable human spirit. He urges his readers to not stop after failure but to keep treading on and on.
Have a look:
"देर से सही मगर
बस सही रहे मेरी डगर
हो लक्ष्य पर सतत नज़र
और ज्ञान मेरा हमसफ़र
तो भीड़ को भी भेद कर
मैं लक्ष्य अवश्य पाऊँगा
और मिल गया यदि भीड़ में
तो भेड़ बन जाऊँगा"

He doesn't restrict himself to a single theme and that lets his words breathe easy and openly. His poems sweep across time and age, nature and seasons, behaviour and emotions, covering everything and anything under the sun.
Have a look:
"जो मन पर हो विजय मेरी, तो होती जय जय कार है
जो मन की हो विजय तो फिर होती ही हा हा कार है
फिर मैं तो केवल मन हरूँ, इसे मैं अपने वश करूँ
मैं इससे बेहतर क्या लिखूं ? और इससे सच्चा क्या लिखूं?
सोचता हूँ कुछ लिखूं तो केवल मैं अपना मन लिखूं"

These are the poems that reflect not only life but the humans who live that life too. The time they spend, the emotions they nurse, the love they experience, the hopes they nurture, the regrets they hide, the hope that burns in their hearts, and the loss they try to shed.
Have a look:
"मन ही तो दुख का कारण है वरना तो सुख अकारण हैं
मन में ही सारे रस भरे, मन ने ही सारे दुख हरे
तो इससे अच्छा मैं क्या लिखूं इससे सच्चा में क्या लिखूं
मन के सारे गुण लिखूं और मन के सब अवगुण लिखूं
सोचता हूँ कुछ लिखूं तो केवल मैं अपना मन लिखूं"

The poet has looked deeply into her own life experiences and honed these nuggets of words for the readers. Drawing upon poet's experiences related to nostalgia, love, family, nature, and personal reflection, these poems are compartmentalised thus.
Have a look:
"जो ज्ञान मिला है तुझको भी
ना कर उसपर तू अहंकार
बांट उसे सब जीवों में
फैला दे तू भी उजियार"

Have you tried to visit the hidden, darkened recesses of your mind? These attics, musty with memories, carpeted with nostalgia. Have you ever tried to open them and go through the photographs strewn upon the floor of your past? Tried to let the memories go? Tried to revisit and meet the younger 'you'?
He writes:
"प्रेम गीत... हैं बहुत लिखे
वीर रस.. हैं भरे पड़े
हास्य पद अधिक बने
दर्द गीत सजे हुए
तो और अब मैं क्या लिखूं?
क्यों लिखूं और किसे लिखूं?"

Don't miss the chance to read this collection of infallible human spirit and what it means to be a human.
Leaving you with these words:
"सोचता हूँ कुछ लिखूं
पर क्या लिखूं और क्यों लिखूं ?
बहुत कुछ.. तो है लिखा हुआ
और बचा कुचा मैं क्यों लिखूं?"
Profile Image for Chhaya kumari.
53 reviews1 follower
May 18, 2026
“सोचता हूँ कुछ लिखूँ,
पर क्या लिखूँ और क्यों लिखूँ?
बहुत कुछ तो है, लिखा हुआ है,
बचा-खुचा है, वह मैं क्यों लिखूँ? “

इस पुस्तक को पढ़ते हुए मुझे बार-बार ऐसा लगा कि यह केवल कविता-संग्रह नहीं है, बल्कि कहीं न कहीं एक तरह की आत्म-संवाद (self-dialogue) और आत्म-प्रेरणा की पुस्तक भी है। लगभग हर कविता किसी न किसी रूप में हमें अपने भीतर झाँकने, रुककर सोचने और फिर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

संग्रह की पहली कविता “भीड़”बाकी कविताओं से थोड़ा अलग लगती है। उसमें भीड़ के साथ बहते जाने और उससे अलग अपनी राह खोजने की बात बहुत प्रभावी ढंग से सामने आती है। यह कविता हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम सच में अपनी राह पर चल रहे हैं या सिर्फ भीड़ का हिस्सा बनकर रह गए हैं।

हालाँकि हम सब यह जानते हैं, लेकिन जिस तरह से इस बात को कविता के माध्यम से बताया गया है, वह अपने आप में बहुत खूबसूरत है। अक्सर बातें वही होती हैं, बस उन्हें कहने के तरीके से उनका impact बदल जाता है।

इसी तरह “मैं, अहम् या आत्मा”जैसी कविताएँ मन के भीतर चल रहे प्रश्नों को सामने लाती हैं

हम कौन हैं, हमें क्या चाहिए, और हम अपने आपको कितना समझते हैं।

“सूर्य” जैसी कविताएँ जीवन की कठिन परिस्थितियों के बीच आशा और धैर्य का संदेश देती हैं।

इस संग्रह की एक कविता “लेखक” मुझे विशेष रूप से बहुत पसंद आई। उसमें लेखक की सरल लेकिन गहरी इच्छा दिखाई देती है

“कुछ बड़ा बनाना चाहता हूँ,साधारण से जीवन में कामयाब साधारण करना चाहता हूँ…मैं तो बस एक लेखक बनना चाहता हूँ।”

यह पंक्तियाँ हर उस व्यक्ति से जुड़ जाती हैं जो कुछ रचना चाहता है, कुछ नया कहना चाहता है।

इसी तरह कविता “मन”भी मुझे बहुत अच्छी लगी। शायद हर लेखक या रचनात्मक व्यक्ति के मन में कभी न कभी यह प्रश्न आता है -

“क्या लिखूँ, क्यों लिखूँ?”

इस कविता में वही दुविधा बहुत सादगी से सामने आती है।

संग्रह में “चुप्पी”, “समय का दौर”, “ख़्वाहिशें” जैसी कई कविताएँ हैं जो छोटी होते हुए भी गहरी बात कह जाती हैं। ये कविताएँ पढ़ने के बाद तुरंत आगे बढ़ जाने वाली नहीं हैं , इन पर थोड़ा ठहरकर सोचना पड़ता है।

मेरे लिए इस पुस्तक की कुछ कविताएँ बिल्कुल पसंदीदा गीतों जैसी बन गईं जिन्हें मन बार-बार पढ़ना चाहता है। हर बार पढ़ने पर उनमें कोई नई बात महसूस होती है।

मेरी एक छोटी-सी सलाह उन पाठकों के लिए जो यह पुस्तक पढ़ने वाले हैं |

जो भी कविता आपको सबसे ज़्यादा छू जाए, उसे सिर्फ पढ़कर आगे मत बढ़िए। उसे अपने पास रखिए, उस पर सोचिए, शायद उसे अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड भी कर लीजिए।

क्योंकि जीवन में कई ऐसे पल आते हैं जब हम थक जाते हैं, उलझ जाते हैं, या ऐसा लगता है कि हम रास्ते में कहीं खो गए हैं। ऐसे समय में यह कविताएँ शायद आपको कोई सीधा समाधान न दें, लेकिन अपने भीतर फिर से ऊर्जा और उम्मीद जगाने में ज़रूर मदद करेंगी।

और शायद यही इस पुस्तक की सबसे बड़ी खूबसूरती है|
यह हमें दुनिया से नहीं, खुद से जोड़ने की कोशिश करती है।
कुछ कविताएँ पढ़ने के लिए नहीं होतीं, उनसे खुद से बात करने के लिए होती हैं।

190 reviews1 follower
April 14, 2026
What if you could sit across from your own thoughts and truly listen without interruption, without judgment? That’s exactly how reading this collection feels.

सचिन जैन crafts a deeply personal poetic journey that feels less like a book and more like an intimate conversation with oneself.

Each poem gently pulls you inward, encouraging reflection on emotions we often overlook; quiet loneliness, unspoken desires, fragile hope, and the constant search for meaning.

What makes this collection special is its honesty. The language is simple, but it carries a quiet emotional weight that lingers. You don’t just read the poems. You pause, you think, and at times, you find your own experiences echoing back at you. It feels like the poet has put words to thoughts you didn’t even realize you had.

There’s a softness to the imagery and a calm depth that subtly reminds one of Emily Dickinson, where the smallest emotions unfold into something profound.

While a few poems lean toward abstraction, that openness becomes a strength, it leaves space for your own interpretation.

Overall, this is a warm, reflective, and soul-touching read that stays with you long after you turn the last page.

QUOTES:
Main to sirf thama Hun
Tum mujhe hara mat samajhna
Mere buland hoslon ko tum nakara mat samajhna
Jujhna to meri fitrat ka akatya hissa hai
Meri is fitrat ko tum nagawara mat samajhna
Profile Image for Jenny Writes.
1,482 reviews23 followers
May 18, 2026
Swa-Varta: Kavyatmak Aaveg (Self-Dialogue: Poetic Impulse) is a compelling Hindi poetry collection that invites readers into a deeply personal space of reflection. As the title suggests, the work feels like an intimate conversation with the self, captured through the lens of heightened emotional intensity.


Swa-Varta is a must-read for lovers of contemporary Hindi poetry who appreciate works that are both intellectually stimulating and emotionally resonant. It is a quiet yet powerful reminder of the beauty found in our most private thoughts.


"A poignant exploration of the silence between words and the noise within the heart."


The Architecture of Silence: Many poems in Swa-Varta explore what is not said. Jain utilizes the space between verses to create a "poetic pause," forcing the reader to fill the silence with their own experiences.


What sets this collection apart from contemporary Hindi anthologies is its universal appeal. Despite being written in Hindi, the themes of self-dialogue and internal conflict transcend linguistic barriers. It isn't just a book of "poems"; it's a manual for anyone trying to reconcile their inner dreams with their outer reality.


"Often, what we leave unsaid carries more weight than what we speak. The 'echo' mentioned here is the sudden realization of one's own thoughts when they finally find a poetic outlet."
48 reviews2 followers
April 14, 2026
‘स्व-वार्ता’ एक ऐसी काव्य-पुस्तक है जो पाठक को बाहरी शोर से दूर ले जाकर उसके अंतर्मन की गहराइयों से जोड़ती है।

इसमें निहित रचनाएँ जीवन के सूक्ष्म अनुभवों को सरल शब्दों में उजागर करती हैं, जिससे पाठक खुद से संवाद करने के लिए प्रेरित होता है।

यह संग्रह विशेष रूप से उन लोगों के लिए सार्थक है जो आत्मचिंतन और सकारात्मक ऊर्जा की तलाश में हैं।

कवि की संवेदनशील अभिव्यक्ति कई जगह प्रेरणा का प्रकाश बनकर उभरती है -
“जो ज्ञान मिला है तुझको भी,
ना कर उसपर तू अहंकार।
बांट उसे सब जीवों में,
फैला दे तू भी उजियार।”

यह पंक्तियाँ न केवल विनम्रता का संदेश देती हैं, बल्कि जीवन के सार को भी सरलता से प्रस्तुत करती हैं।

रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियाँ स्मरण हो आती हैं -
“मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।”

पुस्तक का भाव संसार संघर्ष में धैर्य बनाए रखने की सीख भी देता है -
“मैं तो सिर्फ़ थमा हूँ ... तुम मुझे हारा मत समझना,
मेरे बुलंद हौसलों को तुम नाकारा मत समझना।”

साथ ही यह मन की इच्छाओं को संबल देती है -
“हैं ख्वाहिशें!!
तो रख हौसलों को बुलंद भी…
कर अथक प्रयास, होकर गंभीर भी।”

हरिवंश राय बच्चन की प्रसिद्ध पंक्ति -
“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।”

यह एक उत्कृष्ट काव्य-पुस्तक है और मैं इसे सभी पाठकों को पढ़ने की सिफारिश करता हूँ। सुखद पठन, सतत सीखने की शुभकामनाएँ।
Profile Image for Rimi.
743 reviews21 followers
April 14, 2026
“हैं ख्वाहिशें!!
तो रख हौसलों को बुलंद भी…
कर अथक प्रयास, होकर गंभीर भी।”


Swa - Varta by Sachin Jain is a very short book of only 60 pages, but it is filled with a heartfelt collection of poems.

The poet shares his thoughts and musings from different times in his life through the poetry in this book. He talks about his burdens, his devotion, patience, failure, success, regret, happiness, family, and everything in life. He uses nature, seasons, and some mythological characters, like Ram, to convey his reflections on life. Some of these poems are very relatable and are going to make you stop and think deeply.

The poet uses simple Hindi language, so even if Hindi is not your first language but you can read some, you can easily understand the poems here. The poems are so beautifully written and the themes are so heart-touching that, even though it's a short book, you would like to read it slowly and savour each moment of it.

Some of my favourite lines -
"रात को गुरूर था कि वो बड़ी रहेगी
सुबह को अभिमान था कि वो अभी चलेगी
जब रात वो रुकी नहीं और सुबह भी थमी नहीं
तो मजाल तेरी है रे क्या?
वो वक़्त यदि गुजर गया तो तू यहाँ रहेगा क्या ???
मैं आज भी बुलंद हूँ डरा नहीं रुका हूँ बस
वक़्त है तेरा मगर ना कर सकेगा टस के मस"
171 reviews10 followers
April 1, 2026
Sw. Varta: Kavyatmak Aaveg by Sachin Jain is a heartfelt poetry collection that beautifully captures the essence of human emotions. The poems revolve around themes like love, introspection, solitude, and personal growth, making the book deeply relatable for readers.

What stands out is the simplicity of language combined with emotional depth. Each poem feels honest and raw, as if the author is sharing pieces of his own journey. The expressions are gentle yet impactful, allowing readers to pause and reflect on their own experiences.

The flow of the collection is smooth, and the emotions transition naturally from one poem to another. It is a comforting read for those who enjoy meaningful and reflective poetry.

Overall, this book offers a sincere and touching reading experience. It is a good choice for anyone looking to explore contemporary Hindi poetry with emotional depth and simplicity.
Profile Image for Surbhi Jain.
287 reviews5 followers
April 4, 2026
स्व-वार्ता: काव्यात्मक आवेग सचिन जैन की एक ऐसी काव्य यात्रा है जो सीधे मन के भीतर चल रही बातचीत को शब्द देती है। यह सिर्फ कविताओं का संग्रह नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, संघर्ष और उम्मीद के बीच झूलती भावनाओं का सच्चा आईना है। किताब की सबसे खास बात इसकी सरल भाषा है, जो गहराई के साथ दिल तक पहुँचती है।


कविताएँ मोटिवेशनल होते हुए भी उपदेशात्मक नहीं लगतीं, बल्कि एक दोस्त की तरह साथ बैठकर समझाती हैं। जैसे इन पंक्तियों में—

“चला मैं दूर तक हूँ, पर मंजिल अब भी दूर नज़र आती है”

और

“डरा नहीं रुका हूँ बस।”


इन शब्दों में थकान भी है, हौसला भी। यही इस किताब की खूबसूरती है, यह टूटने और फिर खुद को जोड़ने की प्रक्रिया को बहुत सहज तरीके से दिखाती है।


युवा पाठकों के लिए यह किताब खास तौर पर रिलेटेबल है, क्योंकि इसमें सपनों, असफलताओं और आत्मविश्वास की सच्ची झलक मिलती है। अगर आप ऐसी कविताएँ पढ़ना चाहते हैं जो आपको सोचने पर मजबूर करें और धीरे-धीरे भीतर कुछ बदल दें, तो यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए।
Profile Image for Sona.
72 reviews
April 5, 2026
“स्व-वार्ता: काव्यात्मक आवेग” एक ऐसा काव्य संग्रह है जो बाहरी घटनाओं से ज्यादा मन के भीतर चल रहे संवादों पर आधारित है। इस पुस्तक की कविताएँ आत्म-चिंतन, जीवन दर्शन और नैतिक संदेशों से भरी हुई हैं।

लेखक ने साधारण शब्दों में गहरे विचार व्यक्त करने की कोशिश की है। “भीड़ से अलग”, “अहंकार से अंधकार”, “मन”, और “मुझे हारा मत समझना” जैसी कविताएँ जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर विचार करने को प्रेरित करती हैं।

इस संग्रह की सबसे बड़ी विशेषता इसकी आत्मसंवादी शैली है। ऐसा लगता है कि कवि किसी और को नहीं बल्कि खुद से प्रश्न कर रहा है और उसी प्रक्रिया में पाठक भी अपने भीतर झाँकने लगता है।

कुछ कविताएँ आध्यात्मिक और दार्शनिक स्वर लिए हुए हैं, जबकि कुछ जीवन के संघर्ष और आशा की बात करती हैं।
यह पुस्तक उन पाठकों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है जो सरल भाषा में गहरी बात कहने वाली प्रेरणात्मक कविताएँ पढ़ना पसंद करते हैं।
33 reviews
April 14, 2026
इस संग्रह की कविताएँ बहुत शोर नहीं करतीं, बल्कि धीरे-धीरे दिल में उतरती हैं

हर रचना में एक आत्मिक स्पर्श है, जैसे लेखक अपने भीतर के विचारों को बिना किसी दिखावे के सामने रख रहे हो।

ये कविताएँ आपको सोचने पर मजबूर करती हैं, और कई बार ऐसा लगता है जैसे ये शब्द आपके अपने ही हों

"जानकार अटल सत्य को,
उत्तर मिला निज खोज से"

भाषा सरल है लेकिन भाव बेहद गहरे हैं

जो ज्ञान मिला है तुझको भी,
ना कर उसपर तू अहंकार।
बांट उसे सब जीवों में,
फैला दे तू भी उजियार।"

इस किताब की सबसे खास बात यह है कि यह आपको रुककर महसूस करना सिखाती है
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, यह एक शांत ठहराव जैसी लगती है
अगर आप ऐसी कविताएँ पढ़ना पसंद करते हैं जो दिल से निकली हों और सीधे दिल तक पहुँचे, तो यह किताब आपके लिए एक खूबसूरत अनुभव हो सकती है 📖
मेरे लिए, यह किताब एक एहसास है जो पढ़ने के बाद भी लंबे समय तक साथ रहता है 💫
Profile Image for Priya.
412 reviews53 followers
April 1, 2026
स्व-वार्ता एक ऐसी कविताओं का संग्रह है जिनका केंद्र खुद से संवाद है यानी आत्मचिंतन।

कविताएँ किसी कहानी की तरह नहीं हैं बल्कि यह विचारों की परतें धीरे-धीरे खोलती हैं। एक बहुत ही सरल, शुद्ध और स्पष्ट हिंदी में लिखी गई ये कविताएँ समझने में बहुत आसान हैं।

हर कविता का एक अलग विचार है। मेरी सलाह है आप इसे एक बार में नहीं बल्कि धीरे-धीरे पढ़ें। उस तरह यह ज्यादा असरदार होगी।

कविता में इमेजरी और काफी मेटाफर्स का इस्तेमाल हुआ है।

इन सभी कविताओं में से मेरी पसंदीदा कविता “वो बचपन वाली मस्ती” है, जिसमें बचपन और बड़े होने का फर्क बताया गया है। हम बड़े होकर अक्सर खुद को खो देते हैं, जो कि सबसे कीमती चीज होती है।

यह कविताएँ हमें सिखाती हैं कि असली सफर बाहर का नहीं बल्कि पहले खुद के अंदर से शुरू होता है।
150 reviews5 followers
April 1, 2026
बहुत कुछ तो है, लिखा हुआ है, बचा-खुचा है, वह मैं क्यों लिखूँ?" ✨

किताब केवल कविताएँ नहीं, बल्कि एक गहरा आत्म-संवाद है। 📖

अक्सर हम निलोत्पल मृणाल की कहानियों या अमरेश्वर पांडे की 'मेरी लेखनी' में भावनाओं को खोजते हैं, लेकिन 'स्व-वार्ता' का अंदाज़ थोड़ा अलग है। जहाँ अन्य किताबें हमें दुनिया के बारे में बताती हैं, वहीं यह संग्रह हमें खुद के भीतर झाँकने का साहस देता है। इसकी कविताएँ जैसे "भीड़", "मन" और "लेखक" पढ़ते समय ऐसा लगा मानो कोई मेरे ही मन की उलझनों को शब्दों में पिरो रहा हो।

इस किताब की सादगी में ही इसकी गहराई छिपी है। अगर आप खुद से फिर से जुड़ना चाहते हैं, तो यह किताब आपकी लाइब्रेरी में ज़रूर होनी चाहिए। 🖋️🌟
Profile Image for Shantanu Chakraborty.
132 reviews27 followers
April 1, 2026
ऐसा नहीं है कि इस पुस्तक में दी गई सीख हमारे लिए नई है, लेकिन सच्चाई यह है कि हम में से बहुत कम लोग उन बातों को अपने जीवन में सच में उतार पाते हैं।

यह कविता-संग्रह आत्मचिंतन की एक शांत और गहरी यात्रा जैसा है, जहाँ लेखक सरल शब्दों में हमें खुद से संवाद करना सिखाता है। कविताएँ जटिल नहीं हैं, पर उनके भीतर छिपे विचार लंबे समय तक मन में बने रहते हैं।

इस पुस्तक की सबसे खास बात इसकी सादगी और ईमानदारी है। इसे पढ़ते हुए ऐसा महसूस होता है जैसे कोई अपने मन की डायरी हमारे सामने खोल रहा हो—बिना किसी आडंबर के, पूरी सच्चाई के साथ।

यह किताब उन लोगों के लिए खास है जो जीवन की भागदौड़ के बीच थोड़ा ठहरकर खुद को समझना चाहते हैं।
Profile Image for Khushbu Mathur.
131 reviews12 followers
April 1, 2026

स्व-वार्ता is a short 60 pages long hindi poems collection that feels like a quiet conversation with oneself just like the title suggests

The strength of this collection lies in its simplicity and relatability. The poems are easy to read and the thoughts stay with you for a long time after you are done
While reading many poems it felt like exactly how I felt but never been able to word it that well
Instead of trying to be overly poetic, it focuses on honest human emotions and resilience that will make you come back to read it again and again
Profile Image for Shaloo Walia.
165 reviews12 followers
April 6, 2026
स्व-वार्ता पढ़ते हुए ऐसा लगा जैसे मैं किसी और की नहीं, अपनी ही आवाज़ सुन रही हूँ।

इस किताब की सबसे खूबसूरत बात इसकी सादगी है — आसान शब्द, लेकिन गहरी बातें। “ख्वाहिशें” जैसी कविताएँ पढ़कर सच में रुककर सोचना पड़ा कि हम कितनी बार अपनी ही इच्छाओं के पीछे खुद को खो देते हैं।

मैंने इसे एक साथ नहीं पढ़ा, बल्कि थोड़ा-थोड़ा करके — और शायद यही इसका सही तरीका भी है।

अगर आपको ऐसी poetry पसंद है जो धीरे से दिल और दिमाग दोनों को छू जाए, तो ये किताब आपको पसंद आएगी।
Displaying 1 - 15 of 15 reviews