हेमन्त परिहार पिछले एक दशक से सक्रिय रूप से लेखन कर रहे हैं। यह उनका पहला कविता-संग्रह है। उनकी कविताएँ देश की कई प्रतिष्ठित समाचार-पत्रों और साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान टाइम्स, कादम्बिनी, अहा! जिंदगी, नवभारत टाइम्स, प्रभात खबर और अन्य मासिक साहित्यिक पत्रिकाएँ प्रमुख हैं।
सन् 2018 में उन्हें राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ और दैनिक भास्कर द्वारा "राजस्थान युवा साहित्यिक प्रतिभा सम्मान" से सम्मानित किया गया।