This book is about a lecturer named Vineet, who met with an old friend of his Ketaki and narrates her how he met and fall in love with another girl Mallika during his M.A. However their love do not succeeds and he ended up marrying Shobha. This book beautifully captures the relationships, the mindset of the three persons Vineet, Ketaki and Mallika.
Padmashree Narendra Kohli is one of the most eminent and well-known Hindi writers of our times. His novel based on the Ram-Katha, Abhyuday, shifted the course of Hindi novel-writing. Another of his novels, Mahasamar, based on the Pandava-katha went on to become just as popular. His novel-series, Todo Kara Todo is considered the greatest and foremost novel in any language on the life of Swami Vivekananda. Abhigyan, Vasudev, Sharnam, Aatmaswikriti, Varunaputri, Sagar-Manthan, Ahalya etc. are his other well-known works. Apart from the Padmashree, he has also been awarded the Hindi Akademi award; Delhi Salaka Samman; Uttar Pradesh Hindi Sansthaan award; Pandit Deen Dayal Upadhyay Samman, Lucknow; K.K. Birla Foundation award; Vyasa Samman, New Delhi; Madhya Pradesh government and Bhopal’s Maithili Sharan Gupt Rashtriya Samman, among numerous other honours.
डॉ॰ नरेन्द्र कोहली (जन्म ६ जनवरी १९४०, निधन १७ अप्रैल २०२१, चैत्र शुक्ल पंचमी, नवरात्रि) प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार हैं। उन्होंने साहित्य के सभी प्रमुख विधाओं (यथा उपन्यास, व्यंग्य, नाटक, कहानी) एवं गौण विधाओं (यथा संस्मरण, निबंध, पत्र आदि) और आलोचनात्मक साहित्य में अपनी लेखनी चलाई है। उन्होंने शताधिक श्रेष्ठ ग्रंथों का सृजन किया है। हिन्दी साहित्य में 'महाकाव्यात्मक उपन्यास' की विधा को प्रारंभ करने का श्रेय नरेंद्र कोहली को ही जाता है। पौराणिक एवं ऐतिहासिक चरित्रों की गुत्थियों को सुलझाते हुए उनके माध्यम से आधुनिक सामाज की समस्याओं एवं उनके समाधान को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना कोहली की अन्यतम विशेषता है। कोहलीजी सांस्कृतिक राष्ट्रवादी साहित्यकार हैं, जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय जीवन-शैली एवं दर्शन का सम्यक् परिचय करवाया है। जनवरी, २०१७ में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
A good entertainer! Easy flowing Hindi. Thick conversations on philosophy of love.
Why How I picked this? This was an impulsive buy suggested by Amazon while buying Mahasamar by the same author. Wife picked it as it was lying in a remote corner of the shelf... and so this got picked surprisingly before Mahasamar.
A regular romantic plot. But the highlight is on dissecting the laws of attraction. Recommended for ages 40+; since its a bird's eye view on love and infatuation of youth.
"मैने तुमसे ही मार्ग पाया। तुम यदि मेरे इतने आत्मीय होकर अपनी मर्यादा नहीं छोड़ते तो मैं भी क्यों इतनी आतुर हूं? मैं क्यों न तुमसे संयम सीखूं, तुम्हारी ही तरह मर्यादित रहूं? तुम्हारे निकट भी रहीं और अपने तन मन को संभाले रहूं। मैं भी तुम्हारी संगत से ही तृप्त रहूं।"
नरेंद्र कोहली के प्रीति कथा को यह पंक्तियां सुनकर मन अनायास ही धर्मवीर भारती जी के चन्दर और सुधा की तरफ चला गया। दोनों उपन्यासों के प्रकाशन में लगभग ५५ वर्ष का अंतर है। शायद प्रेम के स्वरूप में कुछ अंतर है लेकिन मूल भाव एक ही हैं- समर्पण, त्याग।
प्रीति कथा में प्रेम एक चेतन साधना की तरह उभरता है। प्रेमी का मर्यादित रहना न केवल सामाजिक बंधन है, बल्कि एक नैतिक चुनाव भी है। तृप्ति यहाँ प्राप्ति से नहीं, संगत से आती है—एक शांत, स्थिर और विवेकपूर्ण भाव।
इसके विपरीत, ‘गुनाहों का देवता’ में चंदर–सुधा का प्रेम अधिक भावुक और त्रासद है। मर्यादा भी है, पर वह कई बार अपूर्णता और पीड़ा का कारण बनती है। पाठक के मन में एक टीस रह जाती है—जो कहा न जा सका, जो जिया न जा सका।
प्रीति कथा में प्रेम मर्यादा के भीतर रहकर भी पूर्ण हो सकता है—यह विचार बहुत सहज, पर गहराई से उभरता है। भावनाएँ शोर नहीं करतीं, वे धीरे-धीरे मन में उतरती हैं। कथा का प्रवाह संयत है, कहीं भी अनावश्यक उत्तेजना नहीं, बल्कि एक स्थिर, सधे हुए भाव का विस्तार है। यही संयम इसे विशिष्ट बनाता है। ‘प्रीति कथा’ उन पाठकों के लिए विशेष है जो प्रेम को क्षणिक आवेग नहीं, बल्कि आत्मिक अनुशासन और परिपक्वता के रूप में पढ़ना चाहते हैं। यह रचना प्रेम को ठहराव देती है।