यह पुस्तक न केवल शैक्षिक प्रबंधन के विद्यार्थियों हेतु बल्कि इसके अभ्यासकर्ताओं हेतु भी उपयोगी सिद्ध होगी। शिक्षा के स्नातक (बी.एड., बी.ए.), परास्नातक पाठ्यक्रम (एम.एड., एम.ए.) के अतिरिक्त प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं (यू.जी.सी. नेट के वैकल्पिक विषय, प्राचार्य, प्रवक्ता एवं विद्यालयी प्रशासनिक, उच्च शिक्षा प्रशासनिक पद) हेतु भी यह पुस्तक उपयोगी है। शैक्षिक प्रबंधन में हिंदी में गुणवत्तापरक सामग्री की कमी की पूर्ति हेतु प्रस्तुत पुस्तक एक सार्थक प्रयास है। एन.सी.टी.ई. द्वारा प्रस्तावित द्विवर्षीय बी.एड. एवं एम.एड. पाठ्यक्रम के आलोक में भी पुस्तक लाभप्रद सिद्ध होगी।