akbar birbal ke rochak kisse. एक बार बीरबल ने कहा कि एक गरीब आदमी पैसों के लिये कुछ भी कर सकता है। अकबर ने कहा कि साबित करके दिखाओ। दूसरे दिन बीरबल एक गरीब ब्राह्मण को लेकर दरबार में हाज़िर हुआ । "महाराज ये ब्राह्मण १००० स्वर्ण मुद्राओं के बदले पूरी रात ठंडे पानी में खड़ा रह सकता है। " अकबर ने कहा, "ठीक है, अगर ये कर सकता है तो इसे १००० स्वर्ण मुद्राएं दी जाएगी ।" गरीब ब्राह्मण जनवरी की ठंड में पूरी रात ठंडे पानी में खडा रहा। दूसरे दिन दरबार में ईनाम लेने के लिये हाजिर हुआ तो अकबर ने उससे पूछा कि उसने पूरी रात ठंडे पानी में कैसे गुजारी? गरीब ब्राह्मण ने कहा, "एक मील दूर एक अलाव जल रहा था उसे देखकर" "तब तुम्हें उससे गर्मी मिल गई होगी। तुम ईनाम के हकदार नहीं रहे।" अकबर का जवाब सुन ब्राह्