Jump to ratings and reviews
Rate this book

तालस्ताय और साइकिल

Rate this book
ताल्सताय और साइकिल ताल्सताय और साइकिल केदारनाथ सिंह की नई कविताओं का संग्रह है, जो सबसे पहले कविता को देशज- नागर-वैश्विक इतिहास और भूगोल-विमर्श के बीच एक पुल बनाता है। केदारनाथ सिंह का काव्य-समय एक न होकर अनेक है और सांस्कृतिक बहुलता को अर्थ देता है। पहले की, पर लम्बे समय से बनी पहचान को यह छंद और छंद के बाहर नया विस्तार देने वाला संग्रह है। एक कविता के शीर्षक के अनुसार ही कहें, यह एक ज़रूरी चिट्ठी का मसौदा है। पानी की प्रार्थना, त्रिनीदाद, पांडुलिपियाँ, घोंसलों का इतिहास, बुद्ध से, ईश्वर और प्याज़, बर्लिन की टूटी दीवार को देखकर, जेएनयू में हिंदी और शहरबदल जैसी कविताएँ अपनी अंतर्वस्तु में गहन और बनावट में अपूर्व हैं। लुखरी का आत्मव्यंग्य न दूसरों को बख़्शता है, न अपने को ! फंतासी और अयथार्थ भी आज की जटिल सच्चाई के ही सगोतिया हैं। केदारनाथ सिंह की हर कविता एक नया प्रस्थान है जो काव्यात्मक-अकाव्यात्मक, सहज-जटिल को एकसाथ साधने की विलक्षण कला का साक्ष्य है। जो कवि ताल्सताय और साइकिल जैसी कविता लिख सकता है, जो चींटियों की रुलाई सुन सकता है, जो इब्राहीम मियाँ ऊँटवाले को पहचान सकता है, उस कवि को गहरी समझ के साथ ही पढ़ा जा सकता है। यह कविता और मनुष्य को बचाने की ऐसी कोशिश है जो देह-देहांतर के रिश्तों को पहचानने में सक्षम है। ताल्सताय और साइकिल केदारनाथ सिंह की लम्बी काव्य-यात्रा का एक ऐसा पड़ाव है, जहाँ समकालीन अनुभव के कई ऐसे धरातल उभरते दिखाई पड़ते हैं, जो उसके नए अनुषंगों को खोलते हैं और कई बार उसकी सुपरिचित परिधि को अतिक्रान्त भी करते हैं।

138 pages, Hardcover

Published January 1, 2005

2 people are currently reading
9 people want to read

About the author

Kedarnath Singh

34 books4 followers

Ratings & Reviews

What do you think?
Rate this book

Friends & Following

Create a free account to discover what your friends think of this book!

Community Reviews

5 stars
1 (33%)
4 stars
1 (33%)
3 stars
1 (33%)
2 stars
0 (0%)
1 star
0 (0%)
No one has reviewed this book yet.

Can't find what you're looking for?

Get help and learn more about the design.