कुंवर नारायण कायह कविता-संग्रह एक लम्बे समय कें बाद आ रहा है ।'आत्मजयी' के बाद की ये कविताएँ रचनाकाल की दृष्टि से किसी एक ही समय की नहीं हैं; इसलिए एक तर चर की भी नहीं हैं । विविधता वैसे भी उनकी विशिष्टता है क्योंकि जीवन को अनुभूति और चिन्तन के विभिन्न धरातलों पर ग्रहण करनेवाले कवि कुंवर नारायण अपनी कविताओं में सीमाएँ' नहीं बनाते; उनकी ज्यादातर कविताएँ किसी एक ही तरह की भाषा या विषय में विसर्जित-सी हो गयी नहीं लगतीं -दोनो को विस्तृत करती लगती हैं । अनेक कविताएँ मानो समाप्त नहीं होती, एक खास तरह हमारी बेचैनियों का हिस्सा बन जाती हैं । इस तरह से देखें तो वे अपने को सिद्ध करनेवाले कवि हमें नहीं नजर आते । वे बराबर अपनी कविताओं में मुहावरों से बचते हैं और अपने ढंग से उनसे लड़ते भी हैं । उनकी कविता की भाषा में धोखे नहीं हैं । अधिकांश कविताओं का पैनापन जिन्दगी के कई हिस्सों को बिल्कुल नये ढंग से छूता है । वे मानते हैं कि दैनिक यथार्थ के साथ कविता का रिश्ता नजूदीक का भी हो सकता है और दूर का भी और दोनों ही तरह वह जीवन के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है-सवाल है कविता कितने सच्चे और उदार अर्थों में हमें आदमी बनाने की ताकत रखती है । कविता उनके लिए जीवन का प्रतिबिम्ब मात्र नहीं, जीवन का सबसे आत्मीय प्रसंग है-कविता, जो अपने चारों तरफ भी देखती है और अपने को सामने रखकर भी । उनकी कविताओं में हमें बहुत सतर्क किस्म की भाषा का इस्तेमाल मिलता है; वह कभी बहुत गहराई से किसी ऐतिहासिक या दाशनिक अनुभव की तहों में चली जाती है और कभी इतनी सरल दिखती है कि वह हमें अपने बहुत क़रीब नजर आती है । बहुआयामी स्तरों पर भाषा से यह लड़ाई और प्यार कुंवर नारायण को चुनौती देता है, खासतौर पर एक ऐसे वक्त में जब कविता का एक बड़ा हिस्सा एक ही तरह की भाषा में अपने को अभिव्यक्त किये चला जा रहा है । हिन्दी के अग्रणी आधुनिक कवि कुंवर नारायण की कविता को दुनिया में जाने का मतलब जिन्दगी को गहराई और विस्तार से देखने और जानने का अच्छा मौका पा लेना है ।
Kunwar Narain (कुँवर नारायण) (born 19 September 1927)[1] is a poet and a presence in Indian literature, often regarded as the leading living poet in Hindi.[1] He has read and traveled widely, written over the last six decades and is among the few intellectuals who combine an international modern sensibility with a grounding in their country’s cultural and imaginative history. Linked to the New Poetry movement, he publishes selectively and is characteristically polite. He read English literature and publishes in Hindi but also plays with English and Urdu. Earlier, he lived in Lucknow where his house was a centre of literary meets and classical performances. He now lives in with his wife and son. Influences on him have been diverse, from the Indian epics and Upanishads to Kabir and Amir Khusro, history and mythology to Buddhism and Marxism, Kafka and Cavafy to Ghalib and Gandhi.
दुर्गम वनो और ऊँचे पर्वतों को जीतते हुए जब तुम अंतिम ऊँचाई को भी जीत लोगे जब तुम्हें लगेगा की कोई अंतर नहीं बचा अब तुम मैं और उन पत्थरों की कठोरता में जिन्हें तुमने जीतता है जब तुम अपने मस्तक पर बर्फ़ का पहला तूफ़ान झेलोगे और कॉंपोगे नहीं तब तुम पाओगे कि कोई फ़र्क नहीं है सब कुछ जीत लेने में और अंत तक हिम्मत न हार नहीं मानने में
Came to know about this book from TVF Aspirants on YouTube. And believe me, these poems from Kunwar Narayan are simply words of fire that burns you deep inside. Must read poetry book.
"कोई फ़र्क नहीं सब कुछ जीत लेने में, और अंत तक हिम्मत न हारने में।"
The poem was an event in my life. The poet–organizer. A maestro, for the way he held hands with me and took me inside myself after skirting me over my own outer cover or skin, I am a bit too dumbfounded to register that I have actually found what I was looking for. An identity. A familiarity. The way he writes makes me feel as if what my own hands create can have some meaning!
Not that I am comparing myself with him, for how can a stone ever compare with a mountain? But the fact that I found myself in his writing, won't wither away either.
"Antim Unchai" is something worthy enough to narrate to yourself everyday when you wake up. Kumwar ji has really made me find a Guide in him. A torch in a cave. Lamp in the forest.
As the title goes, the poet has thrown an open challenge– that he'll take your hands and make you come face to face with yourself. And that he does. I am still to recover from what I went through.