‘मुझे तुम्हारे जाने से नफ़रत है’ पढ़ना वैसा ही है, जैसा SMS के बीप पर कौंधना; या किसी ख़ास मेल के इंतज़ार में, इनबॉक्स को बार-बार रिफ़्रेश करना; किसी Romantic गीत को सुनकर गुम हो जाना; या सैड सॉंग सुनकर उदास हो जाना| ऐसी कहानियाँ, जिसे पढ़ते हुए आप वहीं ठहर जाते हैं, किताब के बीच उँगलियाँ फँसाकर, स्याह शब्दों के बीच खो जाते हैं; क्यूँकि वहाँ आप ख़ुद को लिखा पाते हैं| कभी अपनी ऊँगली काट कर, ख़ून से प्रेम पत्र लिखते हुए; तो कभी किसी के साथ लास्ट कॉफ़ी पीकर आगे बढ़ जाते हैं| किसी स्टेशन पर बिताई एक रात; या किसी के चले जाने पर, उसे नहीं रोक पाने की कसक, जो आपको अंदर ही अंदर कचोटती रहती है| ख़ुद के ख़त्म हो जाने से पहले कह दीजिये कि ‘मुझे तुम्हारे जाने से नफ़रत है’
It's a good book for reading one time. When you read you stay with these stories and after reading you forget the story soon. There are five stories in it. I found the 2nd, 3rd and 4th story interesting. You relate yourself with the characters and incidents. That's why I gave *** to it. For passing your time you can read them. I read them during lockdown because of corona.
4th and 5th stories were not interesting. First 3 were good, specially 1st and 3rd one. Way author has presented is encouraging. More interesting books on hindi should come forward.
'मुझे तुम्हारे जाने से नफरत है' प्रियंका ओम जी का कहानी संग्रह है। रेडग्रैब बुक्स द्वारा प्रकाशित उनकी इस पुस्तक में निम्न पाँच कहानियों को संकलित किया गया है।
1. प्रेम पत्र 2. और मैं आगे बढ़ गयी 3. मुझे तुम्हारे जाने से नफरत है 4. लास्ट कॉफ़ी 5. वीटी स्टेशन की एक रात
अगर संग्रह की बात करूँ तो यह कहानी संग्रह मुझे पसंद आया।
प्रेम पत्र में जहाँ प्रेम के कारण तीन दोस्तों के बीच खटास आ जाती है, वहीं और मैं आगे बढ़ गयी में नायिका प्रेम का असली मतलब जान जाती है और यह भी समझ जाती है कि कुछ लोग कभी नहीं बदलते हैं। मुझे तुम्हारे जाने से नफरत है भी एक जटिल प्रेम कहानी है। कई बार केवल प्रेम ही किसी को रोकने में सक्षम नहीं होता है यह भी यह दिखाती है। लास्ट कॉफ़ी यह दर्शाती है कि कई बार एक आम सा लगने वाला रिश्ता कितना गहरा हो जाता है और कई बार आम से लगने वाले व्यक्ति अपने अंदर क्या क्या छुपाये होते हैं।
आखिर दिल के इतने करीब आकर कोई कैसे जा सकता है..! किताब का सबसे रोचक कहानी (प्रेम पत्र) पढ़कर मानों ऐसा लगा कि कोई उत्सुक मन को कोई शांत कर रहा हो। किताब को पढ़ते पढ़ते कुछ आपको अपने किस्से भी याद आएंगे। कुल मिलाकर ये किताब स्पंज रसगुल्ले का टब है एक बार मुंह घुसाइये और पूरे टब को चट कर जाइये। लाजवाब💐💐