Jump to ratings and reviews
Rate this book

Yadavari

Rate this book
डायरी का प्रमुख उद्देश्य आत्म विश्लेषण एवं आत्म विवेचन होता है। इसमें किसी व्यक्ति विशेष जो स्वयं लिखने वाला होता है, का व्यक्तित्व प्रतिबिंबित होता है। यह अलग बात है कि दिनभर में जो व्यक्ति उसके साथ होते हैं या उनका प्रभाव पड़ता है या वह जिनके सम्पर्क में आता है, के बारे में भी उल्लेख होता है। इसमें लेखक घटनाओं का, प्रभावों का इस प्रकार वर्णन करता है कि पाठक सहज ही ग्राह्य कर लेता है और उसे लगता है कि यह सब कुछ मेरे साथ ही घटित हुआ है। डायरी का गद्य अलग तरह का गद्य होता है। इसमें कई विधाओं की आवाजाही एक साथ होती है। इसमें अपने अनुभव की आँच में नए लेखक का नाम भी सहज ही देखा जा सकता है। डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की यादावरी ऐसी ही पुस्तक है। इसमें 18 फरवरी, 2004 से 4 जून, 2017 की समयावधि में घटित उन तमाम घटनाओं, प्रसंगों तथा संदर्भों को डायरी के रूप में दर्ज किया गया है, जिन्होंने लेखक को मानसिक, संवेदनात्मक तथा रचनात्मक स्तर पर कहीं गहरे जाकर उद्वेलित किया है। डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की इस डायरी में चेहरे हैं, अनुभव हैं, स्मृतियाँ हैं, गाँव हैं, शहर हैं और इन सबके बीच लेखक स्वयं है। यादावरी असल में ऐसे ही चेहरों और अनुभव खण्डों से बनी है, जहाँ डी क्लास होकर ही जाया जा सकता है, खाली मस्तिष्क, आगा-पीछा किए बिना। डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने यही किया है। डायरी में कई अंश ऐसे हैं जहाँ लेखक स्वयं से रूबरू होता है। इनमें स्टेपलर, रिश्तों की गर्माहट वाली स्वेटरें प्रमुख हैं। इस पुस्तक को पढऩा अपने आप में एक अलग अनुभव है क्योंकि इसमें लेखक के अपने निजी नहीं बल्कि समूचे जीवन की अनुगूँजें सुनाई देती हैं।

112 pages, Perfect Paperback

2 people are currently reading
15 people want to read

About the author

Ratings & Reviews

What do you think?
Rate this book

Friends & Following

Create a free account to discover what your friends think of this book!

Community Reviews

5 stars
1 (100%)
4 stars
0 (0%)
3 stars
0 (0%)
2 stars
0 (0%)
1 star
0 (0%)
Displaying 1 of 1 review
Profile Image for AshEesh SharMa.
3 reviews
November 25, 2018
A perfect proper poignant book 💜
You realize that This book directly deep down into your heart from its very first paragraph... The way author has used is phenomenally exciting... This book makes you laugh, cry, bliss, sad, hopeful and so on... I Just started reading and dwells down in a world that is hypothetically real. I had somehow almost felt/seen all scenarios that had written in Yadavari...
I ought to feel all the emotions while I used to watch SATYAMEV JAYTE [a TV show by AAMIR KHAN] -- That show had the too emotional content that makes cry even a stone hearted person... If you wanna check Ur emotional limits or as a human being... Just go ND hit the chords of this book...
P. S. :- jitendra kumar soni, great work done 👍
Displaying 1 of 1 review