दुनिया के अद्भुत , मशहूर ओ मारूफ,जहीन तरीन शायर,आपने अपनी रूमानी ग़ज़लों और नज्मों के द्वारा लोगो के दिलों मैं एक ऐसी जगह बनायी जो बेमिसाल और काबिल-ए -तारीफ है!
हर आशिक़ अपनी आशिक़ी की शुरूआत आपकी गजल "सुना है लोग उसे आँख भर के देखते है, सो हम भी उसकी गली से गुजर के देखते है" से करता है,और बस इसी मोहब्बत की दुनिया मैं ही खोया रहता और उसके मोजजे देखता रहता है; और सोचता है कि बस ये मोहब्बत का सफ़र यूं ही जारी रहे।