इकतालीस वर्षीय आई टी प्रोफेशनल की फाइव स्टार होटल के कमरे की बालकनी से गिरकर हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये थे। एक तो यहीं कि क्या ये खुदखुशी का एक सीधा-सादा केस था या फिर किसी साजिश के तहत किया गया क़त्ल? दूसरा ये कि एक वर्किंग डे पर ऑफिस की जगह उसकी होटल में मौजूदगी की वजह क्या थी? इन सवालों को हल करने सीआईडी ऑफिसर मकरंद राज उर्फ ‘मैक’ पूरी तरह से तत्पर था पर ये गुत्थी मुंबई मेडिकल कॉलेज की फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर मैत्रेयी और उसकी कुशल टीम के बिना सुलझने वाली न थी।