लवली सिंह नामक एक सिख नौजवान की बड़ी मज़ेदार कहानी । उसके सपने में सिर्फ औरतें आती थीं । अलग-अलग नस्ल की बड़ी-बड़ी खूबसूरत औरतें । इस समय लवली सिंह औरतों के चक्कर में ही विश्व भ्रमण पर निकला हुआ था । वह दुनिया भर की औरतों के साथ खूब गुलछर्रे उड़ा रहा था । दुनिया घूमते-घूमते जब वह लंदन पहुँचा, तो वहाँ उसकी मुलाकात एक पाकिस्तानी लड़की से हुई । उसके बाद उनके बीच जो हुआ, वह हैरान कर देने वाला था ।आप गारंटी से पूरा घटनाक्रम एक ही सांस में रफ़्तार से पढ़ते चले जायेंगे ।‘अमित खान’ की कलम से निकला एक यादगार नया लघु उपन्यास । लेखक का परिचय अमित खान आज भारतवर्ष में हिन्दी पल्प फिक्शन (जासूसी उपन्यास लेखन) की नई पीढ़ी में सबसे बड़ा नाम है । उनके द्वारा लिखी गयी पहली कहानी मात्र 12 वर्ष की अल्प आयु में और प