जब तामिलीलागी ने कहा, वह कालिया के बच्चे की माँ बनने वाली हैं। उसने शादी का झूठा वादा किया था। शादी के लिए माँ बाप की इज़ाजत लेने मुंबई चला गया। अभी तक न लौटा है न उसका कोई संदेश आया हैं। उसने दिया हुआ फोन नंबर अस्तित्व में नहीं हैं।कलापथि ने स्पष्ट कहा, कोई अच्छा लड़का देखकर तामिलीलागी का ब्याह करा दो। जिस घर की ऐसी बदनामी होगी उस घर में मैं अपनी लड़की नहीं दूँगा। हमारा रिश्ता टूट गया समझो। क्या करुँ मेरी और दो बेटियाँ भी तो है।कलापथि कुछ भी कहें, तामिलीलागी खुद अबॉर्शन के लिए तैयार नहीं। उसे उम्मीद है, कालिया जरुर लौट आएगा। तब उसे क्या जवाब देगी?थिरुमुरुगन के लिए एक ही रास्ता बचा है, मुंबई जाकर कालिया को ढूँढ निकालना। उसने सपने में भी नहीं सोचा था उसे मुंबई जाना पड़ेगा। मराठी तो दूर उस