देवनगढ़। भारत की राजधानी दिल्ली से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित, उत्तर प्रदेश का एक नया बना जिला। शहर के नाम पर एक बड़ा कस्बा कहा जा सकता है जिसे। जब की यह घटना है, तब तक आधुनिकता देवनगढ़ में पैर तो नहीं पसार पाई थी पर दस्तक देना पूरे जोश-ओ-खरोश से शुरू कर चुकी थी। देवनगढ़ का जिला बनना कोई ऐतिहासिक घटना नहीं थी, थी तो बस क्षेत्र के वोट खरीदने की एक नामाकूल सी राजनैतिक कोशिश। बहरहाल, उस विवाद से हमारी कहानी का कोई वास्ता नहीं है। हमारी कहानी शुरू होती है 2015 से। जून का तीसरा सप्ताह था- 18 जून। दोपहर दो-तीन के बीच का समय। मानसून का अभी दूर-दूर तक कोई अता-पता नहीं था। लिहाजा आप खुद कल्पना कर सकते हैं कि आसमान से किस तरह आग बरस रही होगी उस समय। सड़कें सूनी पड़ी हुई थीं। एक लड़की हल्के हरí