Jump to ratings and reviews
Rate this book

Gilhari: Love, Sex Aur Dhokhe Ki Kahaaniyan

Rate this book
इन कहानियों में एक दिलचस्‍प गद्य है। गांव भी है और शहर भी है। ऐसा लगता है, जैसे सबकुछ आंखों के सामने घटित हो रहा है। इस किताब में रामकुमार सिंह की चार चर्चित कहानियां हैं, जिनमें एक पर फिल्‍म बन चुकी है। दूसरी कहानी ‘गिलहरी’ पर फिल्‍म विचाराधीन है। काम चल रहा है। राजस्‍थानी फिल्‍म ‘भोभर’ इसी संग्रह में शामिल कहानी पर बनी थी। रामकुमार सिंह के पास गांव और शहर को देखने की एक मौलिक दृष्टि है, जो लोकप्रिय और गंभीर लेखन के बीच की कडि़यों को जोड़ती है। यह पाठकों के लिए कहानियां हैं।
इन कहानियों में एक दिलचस्‍प गद्य है। इनमें गांव भी है और शहर भी। ऐसा लगता है जैसे सब कुछ आंखों क सामने घटित हो रहा है। इस पुस्‍तक में रामकुमार सिंह की चार सर्वाधिक चर्चित कहानियां हैं। जिनमें एक पर फिल्‍म बन चुकी है। दूसरी पर विचाराधीन है। रामकुमार सिंह के पास गांव और शहर को देखने की एक मौलिक दृष्‍टि है, जो लोकप्रिय और गंभीर लेखन की कडि़यों को जोड़ती है। यह कहानियां पाठकों के लिए हैं। इन्‍हें पढ़ते हुए वे दृश्‍यों का सुख ले सकते हैं।

79 pages, Kindle Edition

Published July 9, 2020

About the author

Ramkumar Singh

7 books2 followers
रामकुमार सिंह
दिलचस्‍प किस्‍सागोई के साथ मौलिक और जमीन से जुड़े कथाकार के रूप में पहचान। सिनेमा और साहित्‍य में समान रूप से सक्रिय। फतेहपुर शेखावाटी, राजस्‍थान के बिरानियां गांव में 1975 में किसान परिवार में पैदा हुए। हिंदी साहित्‍य से एमए। राजस्‍थान में हिंदी पत्रकारिता में नाम कमाया। पुरस्‍कृत भी हुए। कहानियां लिखीं। देश की प्रमुख साहित्यिक पत्रिकाओं में छपे। कहानियों के अनुवाद दूसरी भाषाओं में भी हुए। पहला कहानी संग्रह ‘भोभर तथा अन्‍य कहानियां’ चर्चित और प्रशंसित। गजेंद्र श्रोत्रिय की चर्चित राजस्‍थानी फिल्‍म ‘भोभर’ की कथा, संवाद और गीत लिखे। उपन्‍यास ‘जेड प्‍लस’ पर इसी नाम से डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में फिल्‍म बनी। इस फिल्‍म की पटकथा और संवाद लिखे। रामगोपाल वर्मा की चर्चित सरकार सीरिज में ‘सरकार3’ के संवाद लिखे। अविनाश दास की फिल्‍म ‘अनारकली ऑव आरा’ के कुछ गीत लिखे। इन दिनों मुंबई में फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कार्यरत हैं। लोककथाओं को दिलचस्‍प अंदाज में पुनर्पाठ के साथ ‘बातपोश’ नाम से पॉडकास्‍ट कर रहे हैं, जो काफी लोकप्रिय हो रहा है। अगला उपन्‍यास आने वाला है।
वेबसाइट - www.baatposh.com/ ईमेल- baatposhindia@gmail.com/ पॉडकास्‍ट- https://anchor.fm/ramkumar-singhs-pod... फेसबुक- https://www.facebook.com/ramkumar.singh/ ट्विटर- https://twitter.com/indiark/ इंस्टाग्राम-https://www.instagram.com/iindiark
https://www.imdb.com/name/nm4394357/
https://en.wikipedia.org/wiki/Ramkuma...

Ratings & Reviews

What do you think?
Rate this book

Friends & Following

Create a free account to discover what your friends think of this book!

Community Reviews

5 stars
2 (100%)
4 stars
0 (0%)
3 stars
0 (0%)
2 stars
0 (0%)
1 star
0 (0%)
No one has reviewed this book yet.

Can't find what you're looking for?

Get help and learn more about the design.