This is the first Hindi book I’ve read after many years, and it felt refreshing. The story beautifully portrays a realistic and lovable family while highlighting a father’s sacrifices for his children. It also reminds us that there is no age limit to pursuing one’s dreams if the desire is strong enough. The bond between parents and their children is shown so beautifully, and the sweet banter between the father and daughters makes the story even more heartwarming.
The story follows a family living in Kanpur — Chandra Prakash, his wife Sulekha, and their two daughters, Mithu and Chutki, who adore their father. For Chutki, her father is like Batman and she is Robin, which is why she lovingly calls him “Papaman.” The novel perfectly blends family emotions from every perspective, especially showing how parents sacrifice their own dreams. Chandra Prakash ji works at a job he doesn’t truly enjoy, while his real passion has always been singing. A die-hard fan of Kishore Kumar and Mohammed Rafi, he keeps their photos in his room and often feels as if he can talk to them and draw strength from their presence.
As the story unfolds, we see his struggles in pursuing singing at an age when society feels dreams should already be settled. He faces a lack of support and disappointment, especially when his own daughter initially does not support his dream. However, things eventually take a positive turn when his family realizes the extent of his sacrifices. This is especially touching through Chutki’s character, who shares a deep bond with him while preparing to leave for America for further studies in engineering.
This novel is perfect when you want to read something light, funny, and emotionally rich at the same time. It is not boring at all and offers a full package of emotions, sacrifice, and the beautiful relationship between a father and his daughters.
यह कई वर्षों बाद पढ़ी गई मेरी पहली हिंदी पुस्तक थी, और इसे पढ़ना सच में एक ताज़गी भरा अनुभव रहा। कहानी एक बेहद प्यारे और वास्तविक परिवार को दर्शाती है और साथ ही एक पिता के अपने बच्चों के लिए किए गए त्याग को खूबसूरती से सामने लाती है। यह भी दिखाती है कि अपने सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती, अगर इंसान के अंदर सच्ची चाहत हो। माता-पिता और बच्चों के बीच का रिश्ता बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है, और पिता और बेटियों के बीच की प्यारी नोकझोंक कहानी को और भी दिल छू लेने वाली बनाती है।
कहानी कानपुर में रहने वाले एक परिवार की है - चंद्रप्रकाश, उनकी पत्नी सुलेखा और उनकी दो बेटियाँ, मिथु और छुटकी, जो अपने पिता से बेहद प्यार करती हैं। छुटकी के लिए उसके पापा किसी बैटमैन से कम नहीं, और वह खुद को उनकी रॉबिन मानती है, इसलिए वह प्यार से उन्हें “पापामैन” कहती है। यह उपन्यास परिवार की भावनाओं को हर दृष्टिकोण से बहुत सुंदर तरीके से दिखाता है, खासकर यह कि कैसे माता-पिता अपने सपनों का त्याग कर बच्चों के लिए जीते हैं। प्रकाश जी एक ऐसी नौकरी करते हैं जो उन्हें खास पसंद नहीं, जबकि उनका असली जुनून हमेशा गायन रहा है। किशोर कुमार और मोहम्मद रफ़ी के वे बहुत बड़े प्रशंसक हैं, उनकी तस्वीरें अपने कमरे में रखते हैं और अक्सर ऐसा महसूस करते हैं जैसे वे उनसे बात कर रहे हों और उनसे हिम्मत पा रहे हों।
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हम देखते हैं कि एक उम्र के बाद अपने सपनों का पीछा करना समाज को कितना अजीब लगता है। उन्हें अपने ही परिवार से पर्याप्त समर्थन नहीं मिलता और उन्हें बहुत दुख होता है, खासकर तब जब उनकी बेटी भी शुरू में उनका साथ नहीं देती। लेकिन अंततः परिस्थितियाँ बदलती हैं और परिवार को एहसास होता है कि उनके पिता ने उनके लिए कितना कुछ त्याग किया है। यह बदलाव खास तौर पर छुटकी के किरदार के माध्यम से भावुक कर देता है, जो अपने पिता के बेहद करीब है और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका जाने की तैयारी कर रही होती है।
यह एक ऐसी किताब है जिसे आप तब पढ़ सकते हैं जब आप कुछ हल्का-फुल्का, मज़ेदार और साथ ही भावनाओं से भरी कहानी पढ़ना चाहते हों। कहानी बिल्कुल भी उबाऊ नहीं लगती और इसमें भावनाएँ, त्याग और पिता-बेटियों के खूबसूरत रिश्ते का पूरा संगम देखने को मिलता है।