Jump to ratings and reviews
Rate this book

बकर अनलिमिटेड

Rate this book
क्या आप परेशान हैं... तनाव में हैं, दुखी हैं, निराश हैं, पंकज उदास हैं और बड़ी शिद्दत से किसी ऐसे मौके की तलाश में हैं जहां आप अपने सारे गम, सारा तनाव, सारी उदासी दो पल के लिये पीछे छोड़ कर खुश हो सकें, बेफिक्र हो कर हंस सकें और अपने में एक नई ऊर्जा महसूस कर सकें... तो फिर बकर अनलिमिटेड बिलकुल सही च्वाईस है आपके लिये।

थोड़ा सोचिये... क्या कभी आप खुल कर इस तरह हंसे हैं कि आपको खतरा पैदा हो गया हो कि कहीं हंसते-हंसते आपकी जान न निकल जाये... अगर नहीं तो फिर इस नये तजुर्बे के लिये यह किताब आजमा सकते हैं। इस यकीन के साथ कि यह आपको ऐसा मनोरंजन प्रदान करेगी जो आप बरसों बरस याद रखना चाहेंगे।

इस किताब में कोई एक कांसेप्ट नहीं है, कोई एक कहानी नहीं है, बल्कि अलग-अलग हर तरह के मौकों पर दो या दो से ज्यादा लोगों के बीच के आपसी संवाद हैं जो आपको गुदगुदाते हैं, हंसाते हैं और साथ ही सोचने पर भी मजबूर करते हैं। हां संवाद के लिये बनने वाले इन मौकों के लिये कुछ धर्म से जुड़े अवसर या राजनीति से जुड़े प्रसंग भी प्रयोग किये गये हैं लेकिन उद्देश्य किसी भी तरह से किसी का दिल दुखाना या किसी की भावना आहत करना नहीं है बल्कि शुद्ध रूप से हास्य-व्यंग्य से भरपूर मनोरंजन उपलब्ध कराने की कोशिश की गयी है।

असीम निश्चित ही आधुनिक युग के परसाई हैं, उनकी बात कहने की कला अनूठी है और वे सीधे सहज लम्हों को भी अपने धारदार संवादों की मदद से एक अलग मूड में कनवर्ट कर देते हैं। वे भले पेशे से इंजीनियर हैं लेकिन हास्य के क्षेत्र में उनकी कला का कोई सानी नहीं है। आप कोशिश कर के भी उन्हें नापसंद नहीं कर पायेंगे। एक बार आप जब उन्हें पढ़ना शुरू करते हैं तो खुद को रोकना मुश्किल हो जाता है। हां एक एडवाइजरी जरूर है कि पूरी किताब एक बार में न पढ़ें... हंसते-हंसते हार्ट फेल भी हो सकता है।

#बकर_अनलिमिटेड पीडीएफ यानि ई-बुक फार्मेट में हर जगह उपलब्ध है.. आप इसे ग्रैडिअस, अमेजाॅन किंडल, इंस्टामोजो, गूगल प्ले बुक और स्मैशवर्ड्स (जिसके जरिये और तमाम चैनल्स पर एक साथ उपलब्ध हो जाती है) में से जहां से भी चाहें, वहां से डाऊनलोड कर सकते हैं और वह भी फ्री ऑफ काॅस्ट। यानि यह किताब पढ़ने के लिये आपको कोई पैसा नहीं खर्च करना। बस डाऊनलोड कीजिये और जिंदगी के कुछ बेहतरीन पलों को एंजाय कीजिये।

276 pages, Kindle Edition

First published September 19, 2020

1 person is currently reading

About the author

Aseem Tiwari

3 books6 followers

Ratings & Reviews

What do you think?
Rate this book

Friends & Following

Create a free account to discover what your friends think of this book!

Community Reviews

5 stars
6 (100%)
4 stars
0 (0%)
3 stars
0 (0%)
2 stars
0 (0%)
1 star
0 (0%)
Displaying 1 - 6 of 6 reviews
Profile Image for Rahul Sharma.
8 reviews
September 19, 2020
आज के दौर में जब हम महामारी से लड़ते एक बेहद तनाव भरे माहौल में जी रहे हैं, मुझे लगता है कि इस तरह का मनोरंजन भी लोगों को उपलब्ध कराना चाहिये जो हर तरह के तनाव से कुछ वक्त के लिये मुक्त कर दे।
अगर अभी तक आपने इसे नहीं पढ़ा है तो वक्त निकाल कर जरूर पढ़िये।
Profile Image for Aleem Majumdar.
9 reviews
September 19, 2020
एक ऐसी किताब जो आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगी और पढ़ते वक्त आप भूल जायेंगे कि आपकी जिंदगी में कोई दुख भी है।
Profile Image for Arbab Husain.
6 reviews2 followers
September 19, 2020
सच मच मज़ा आ गया पढ़ कर... एकदम झकास
Profile Image for Shavez.
12 reviews
September 19, 2020
मैं इस किताब के ब्लर्ब को ले कर पूरी तरह सहमत हूँ कि इसे एक बार में पूरा पढ़ना काफी खतरनाक हो सकता है। आप एक टाईम में, एक साथ इतना हंसना नहीं अफोर्ड कर सकते.. यह तो टू मच है।
Profile Image for Naina Parihar.
5 reviews
September 19, 2020
कुल मिलाकर मैं बस इतना कह सकती हूँ कि वाकई जिनके होंठों पर जल्दी मुस्कान तक नहीं आती, यह उन्हें खुल कर ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगी।
Profile Image for Ravijeet Kaur.
8 reviews
September 19, 2020
यह किताब दरअसल उन्हीं चुनिंदा लेखों को एक माला में पिरो कर बनाया गया संग्रह है जो इतना गजब का मनोरंजन देता है कि आप हंस हंस कर पागल हो जायें।
Displaying 1 - 6 of 6 reviews

Can't find what you're looking for?

Get help and learn more about the design.