Jump to ratings and reviews
Rate this book

यह कैसा प्यार?

Rate this book
कौन है आहाना? कैसी है और क्या चाहती है, आहाना?
सुंदर है, भावुक है, और हिम्मती है, आहाना।
ज़िंदगी को खुल के जीना चाहती है, आहाना।
अपने दम पर कुछ बनना चाहती है, आहाना।
प्यार करने वाला एक हमसफ़र चाहती है, आहाना।
क्या यह सब कर पाएगी?
क्या वह ज़िंदगी अपनी मर्ज़ी से जी पाएगी?
क्या होंगे उसके सपने पूरे?
सुनिए आहाना और उसके प्यार की सच्ची कहानी, प्रीति नारंग की ज़ुबानी।
क्या वे साथ रह पाएँगे? या ज़िंदगी की कश्मकश में खो जाएँगे?
क्या वे मिल पाएँगे? या होगा कोई गुनाह?
मन को मोहित करने वाली कविताओं के साथ लिखी यह दिलचस्प कहानी, आपको अवश्य ही आश्चर्यचकित कर देगी।

अस्वीकरण: यदि आपने 'प्रोडिगल लव?' उपन्यास पढ़ा है, तो आप इस पुस्तक को पढ़ना नहीं चाहेंगे क्योंकि यह एक ही कहानी है लेकिन कुछ पुनर्गठन और विभिन्न कविताओं के साथ।

272 pages, Kindle Edition

Published March 8, 2021

3 people are currently reading
1 person want to read

About the author

Preeti Narang

2 books14 followers
Preeti Narang is compassionate, zealous and creative. She has a Master's degree in Software Systems and has been working in the IT industry for over decades. She loves to paint, dance, sing, travel, read, write, workout, meditate and do taekwondo. She is passionate about writing. Along with writing fiction novels, she also writes blogs and poems which can be found on her website. Know more about her on her social media pages:
Author Website - http://www.narangpreeti.com/
Facebook Page - facebook.com/authorpreetinarang
Instagram Page - instagram.com/authorpreetinarang
Twitter - twitter.com/authorpreetin
Youtube Channel- youtube.com/@preetinarang

Ratings & Reviews

What do you think?
Rate this book

Friends & Following

Create a free account to discover what your friends think of this book!

Community Reviews

5 stars
9 (100%)
4 stars
0 (0%)
3 stars
0 (0%)
2 stars
0 (0%)
1 star
0 (0%)
Displaying 1 - 10 of 10 reviews
1 review
March 12, 2021
अमेजिंग......मेरे पास शब्द नहीं है, इसकी खूबसूरती को बयां करने के लिए। बस इतना कहूंगा कि मैं शब्दों में पूरी तरह से खो गया। बिना शर्त प्रेम और मानव स्वभाव का बेहतरीन विश्लेषण। प्रीति जी की लेखनी मंत्रमुग्ध कर देती है। इसे एक बार पढ़ना शुरू करो तो अंत तक पढ़े बिना रुकोगे नहीं।आप सभी को पढ़ना चाहिए, अगर प्रेम को समझना है।
2 reviews
March 18, 2021
This is a great new romance, mystery and crime thriller by this young and promising writer. Aahana's journey in finding true love grabs you from the moment you turn the first page. This true crime story is a must read!
2 reviews
March 18, 2021
Kaisa yeh pyaar?
Bas yahi to yaad ayega
Dil ise bhula naa payega

People have been writing about love, relationships and break ups for centuries now.From romeo and juilet to laila majnu to any mordern day love story.It’s one subject which hasn’t become old but rather evolved with time.

The author does an amazing job of capturing the intricacies of modern day romance with a twist of thrill and mystery embedded in it.Loved reading the book.
Got me glued to it just after the first chapter itself.

Must read for anyone who digs love and mystery.
1 review
March 17, 2021
Beautifully expressed , engaging story..a must read
This entire review has been hidden because of spoilers.
1 review
March 20, 2021
Good love story. Highly recommended 👍👍
1 review
March 20, 2021
Must read :) one of the most interesting love story’s. Ahana’s story is truly a mesmerizing one. Thanks to the author for putting in such lovely wirds.
1 review
March 22, 2021
Must read. Very interesting love story. Author has written a beautiful love story. It’s interesting till the end with all the twists and turns. Definitely a good read.
Profile Image for Preeti Narang.
Author 2 books14 followers
August 8, 2021
A wonderful True story.

प्रस्तावना

‘मैंने तुमसे हमेशा बेहद मुहब्बत की है, इससे बड़ा सत्य कुछ नहीं है।
और यह प्यार के पवित्र रंग में तुमको लिखा हुआ मेरा आख़िरी संदेश है, यह बताने के लिए कि मैं तुम्हारे लिए ही ज़िंदा था और तुम्हारे लिए ही मर रहा हूँ।
इस रंग से पवित्र, गहरा और सच्चा कुछ भी नहीं।
यह मत समझना कि सब लोग एक जैसे होते हैं, कुछ लोग पागल होते हैं।

मेरी शुभ कामनाएँ हमेशा तुम्हारे साथ हैं। मैं अपनी ज़िन्दगी दे रहा हूँ ताकि तुम ख़ुश रह सको। मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया है और अब मैं उस प्यार को अपने साथ ले कर जा रहा हूँ। अब तुम मुझे कभी नहीं मिल पाओगी।’

वह 2015 का वसंत का महीना था, जब आहाना ने यह संदेश अपने फ़ोन पर देखा। वह ख़ून से लिखे हुए एक ख़त की तस्वीर थी, जिसे देख कर उसका दिल दहल गया था।
‘उसने ऐसा क्यूँ किया? मैं अपने माता-पिता को क्या और कैसे बताऊँगी?’ यही सब विचार उसके दिमाग में चल रहे थे। सब कुछ ख़त्म हो गया था। उसकी ज़िंदगी के सबसे महत्वपूर्ण इंसान ने उसे सबसे ज़्यादा चोट पहुंचाई थी। वह अपने प्यार के रिश्ते में हार गयी थी और सदमे में थी।

कुछ ही मिनटों में, आहाना को उसके नम्बर से फ़ोन आया।
‘हेलो,’ आहाना ने बेचैनी से कहा।
‘हेलो, मैडम,’ सामने वाले व्यक्ति ने हरियाणवी भाषा में कहा।
‘आप कौन हो? यह फ़ोन आपके पास कैसे है?’ आहाना ने डरते हुए पूछा।
‘मैडम, मैं रास्ते से जा रहा था तो मैंने ख़ून से लथपथ इस आदमी को देखा। मैं उसी के फ़ोन से आपसे बात कर रहा हूँ क्योंकि आपका नम्बर ही आख़िरी बार इस फ़ोन से मिलाया गया था।’
‘क्या हुआ? क्या वह ठीक़ है? कृपया, जल्दी बताइए?’ आहाना ने हड़बड़ाते हुए पूछा।
‘मुझे नहीं पता क्या हुआ। मैं तो बस फ़रीदाबाद-गुड़गाँव सड़क से जा रहा था और मैंने इस आदमी को बेहोश देखा। इसने अपनी कलाई काट ली है।’
‘हे भगवान। क्या आप कृपया उसे अस्पताल ले कर जा सकते हैं? मैं आपसे बिनती करती हूँ,’ आहाना ने रोते हुए कहा।
‘मैडम, यह पुलिस का मामला है, मुझे इसमें नहीं पड़ना। मैं आपकी कोई मदद नहीं कर सकता। मेरा काम आपको बताना था और वह मैंने कर दिया है। बाक़ी आप संभालो।’
‘भैया, मैं आपके हाथ जोड़ती हूँ, कृपया, मेरी मदद करो। मैं अभी देश से बाहर हूँ, और वहाँ नहीं आ सकती। मेरे पास उसके परिवार में से किसी का भी फ़ोन नम्बर नहीं है, जो मैं उनको ख़बर दे दूँ। कृपया, आप उसे नज़दीकी अस्पताल ले जाइए या फिर 100 नम्बर पर फ़ोन करके पुलिस को बता दीजिए, ताकि वे कुछ मदद कर सकें। मैं आपकी बहुत आभारी रहूँगी।’
‘अरे, मैडम, यह पुलिस का मामला है, मुझे इसमें नहीं पड़ना।’
‘कृपया, भैया, कृपया, मदद कीजिए। मैं आपसे सच्चे दिल से निवेदन करती हूँ। कृपया, हम दोनों की मदद कीजिए।’
‘ठीक़ है, क्योंकि आप बहुत बिनती कर रही हैं, मैं इसको अस्पताल ले जाता हूँ। अगर पुलिस आयी तो आपको संभालना होगा। मैं पुलिस को आपका नम्बर दे दूँगा।’
‘जी भैया, कृपया, अस्पताल पहुँच कर मुझे बता दीजियेगा।’
‘ठीक़ है, मैं अब अस्पताल के लिए निकलता हूँ।’
‘जी भैया, आपका बहुत बहुत शुक्रिया।’

एकदम सन्नाटा था। आहाना का दिल तेज़ी से धड़क रहा था। वह बहुत डरी और घबरायी हुई थी। वह अकेली थी और उसके पास बात करने वाला कोई नहीं था। उसका दर्द असहनीय था। वह उसके बारे में सोचते हुए रो रही थी।
‘वह ऐसा कैसे कर सकता है?’ उसने अपने आप से पूछा।
‘मुझे यक़ीन नहीं हो रहा कि यह मेरे साथ हो रहा है। मेरे साथ ऐसा क्यूँ हुआ? क्या मैं इतनी बुरी हूँ कि मेरी किस्मत में यह लिखा था? मैंने किसी का क्या बिगाड़ा था? क्या मुझे जीना चाहिए या मर जाना चाहिए? बोलो भगवान, क्या मुझे मर जाना चाहिए?’ वह छत की तरफ़ देखते हुए चिल्लायी।
‘हाँ, मुझे मर जाना चाहिए। कोई मुझे प्यार नहीं करता। मैं एक दम अकेली हूँ। किसको मेरी ज़रूरत है? किसी को नहीं। मुझे मर जाना चाहिए।’
वह अचानक उठी और रसोई की तरफ़ चिल्लाते हुए बढ़ी। उसके रास्ते में जो भी सामान आया, उसने उसे ज़ोर से फैंका या लात मारी।
‘चाकू कहाँ है? कहाँ है चाकू? अब मुझे मेरे ही घर में चाकू क्यूँ नहीं मिल रहा? आख़िर, क्या हो गया है मुझे? मेरी ज़िंदगी ख़त्म हो गयी है,’ वह चिल्लायी।
‘मेरी ज़िंदगी ख़त्म हो गयी है। अब और कुछ नहीं बचा। कुछ भी नहीं। मैं इस दुनिया में बिलकुल अकेली हूँ,’ उसने चीख़ते चिल्लाते हुए कहा।
‘एक दम अकेली। कोई नहीं है मेरे साथ।’
2 reviews
Read
March 23, 2021
A saga of true love, innocence and romance of a beautiful young girl who is trying to find a soulmate in the millennium city. Everything seems perfect until she discovers the bitter truth. A perfect romance thriller of the modern day. Must read!!
Profile Image for Keshav Kumar.
1 review
Read
May 10, 2022
It was a great book...
It was a very nice experience reading this book..
Displaying 1 - 10 of 10 reviews

Can't find what you're looking for?

Get help and learn more about the design.