"मोहसिन कुछ और पास आया और चिंगी ने भी थोड़े क़दम आगे लिए। एक तरफ़ होरमोंज का ज़ोर था और दूसरी ओर अचानक से बहुत ज़ोर की बारिश शुरू हो गई। चिंगी और चहक उठी। अब तो मौसम भी इशारे दे रहा था। अब मोहसिन और चिंगी एकदम आमने सामने खड़े थे। चिंगी मोहसिन से तीन इंच लम्बी थी पर अभी कोई ज़्यादा अंतर मालूम नहीं पड़ रहा था। गैराज की एक ओर की छत के कोने से हौले हौले पानी झिर रहा था। उसी तरह वक़्त भी बहुत धीमे धीमे सरक रहा था। चिंगी को कभी अपनी और कभी मोहसिन की पलकें झपकने का अहसास हो रहा था। बारिश के कारण हवा में हल्की से खुनक आ गयी थी, पर चिंगी को अपने गालों पर पिघलती सी, मुलायम गरमाहट महसूस हुई।" "टैक्सी में ‘मनमर्ज़ियाँ’ फ़िल्म का गाना चल रहा था ‘चोंच लड़ियाँ’। चिंगी को पता नहीं क्यूँ आज यह गाना बहुत प्यारा सì
I am a professional writer. Have worked in Yashraj Films as a Script Development Executive. Assisted the writer in the film Chak De India. Subsequently have been writing Hindi shows for General Entertainment Channels. Have also recorded three songs for a well known Pakistani Singer Wali Hamid Khan. This is my first published book. And many more are on their way.
Bright Radiating blossoming Lovely Authentic Innocent genuine original organic true pure feelings and expressions Honest writings and beautiful drawings coverpage