Jump to ratings and reviews
Rate this book

एक प्लेट सैलाब

Rate this book
साहस और बेवाकबयानी के कारण मन्नू भंडारी ने हिन्दी कथा-जगत् में अपनी एक अलग जगह बनाई है। नैतिक-अनैतिक से परे यथार्थ को निर्द्वन्द निगाहों से देखना उनके कथ्य और उनकी कहन को हमेशा नया और आधुनिक बनाता है। मैं हार गई, तीन निगाहों की एक तस्वीर, यही सच है और त्रिशंकु संग्रहों की कहानियाँ उनकी सतत जागरूक, सक्रिय विकासशीलता को रेखांकित करती हैं।

आलोचकों और पाठकों ने मन्नू जी की जिन विशेषताओं को स्वीकार किया है, वे हैं उनकी सीधी-साफ़ भाषा, शैली का सरल और आत्मीय अन्दाज़, सधा-सुथरा शिल्प और कहानी के माध्यम से जीवन के किसी स्पन्दित क्षण को पकड़ना। कहना न होगा कि इस संग्रह में शामिल सभी कहानियाँ इन विशेषताओं का निर्वाह करती हैं। एक प्लेट सैलाब, बन्द दराज़ों के साथ, नई नौकरी-ये सभी कहानियाँ अकसर चर्चा में रही हैं और इनमें मन्नू जी की कला निश्चय ही एक नया मोड़ लेती है-जटिल और गहरी सच्चाइयों के साहसपूर्ण साक्षात्कार का प्रयत्न करती है।

150 pages, Paperback

First published January 1, 2001

Loading...
Loading...

About the author

Mannu Bhandari

39 books102 followers
Mannu Bhandari was born on April 3, 1931, in Bhanpura, Madhya Pradesh, India. She attended school in Ajmer and later she graduated from Calcutta University in 1949, followed by an M.A. degree in Hindi from the Banaras Hindu University in 1953.
She is wife of famous Hindi writer Rajendra Yadav, with whom she co-wrote the book, Ek Inch Muskaan (A Little Smile).

In post independent Hindi literature many new women writers emerged
and attracted the attention of readers and critics but after initial shining some
of them did not make writing of their successful career. Many women writers
have entered the arena of literary writing. Several highly talented writers have
enriched Hindi literature with their creative writings. To name a few Usha
Priyamvada, Malti Joshi, Dipti Khandelwal, Mridila Garg, Mannu Bhandari,
Shubha Verma are some of the most accomplished contemporary Hindi
women writers. Their writing reflect how modernism, contemporary social
situations and currents and cross currents at life have molded their writing and
subject matter as well as impact on them. Moreover these women writers
have written about Indian women, their pains, conflicts, predicaments against
the background of contemporary India. They have focused their attention not
only on the outer situation and conflict but also on inner turmoil of modern
women. In this reference writer like Mannu Bhandari deserves special
attention. Her contribution to the world of fiction dates to the 6os. She has
written in and experimented with varieties of genres of literature like the short
story novel, political novel, literature for children, drama, screen play, and
dialogues for film etc. Mannu Bhandari has also chaired the directorship of
Premchand Srujanpith in Vikram University, Ujjian. In 2008 Mannu Bhandari
was given for her autobiography Ek Kahani Yah Bhi the prestigious Vyas
Sanmaan for year 2008, which is instituted by the K.K. Birala Foundation and
given every year for outstanding literary work in Hindi authored by Indian citizens.

Ratings & Reviews

What do you think?
Rate this book

Friends & Following

Create a free account to discover what your friends think of this book!

Community Reviews

5 stars
11 (33%)
4 stars
16 (48%)
3 stars
5 (15%)
2 stars
1 (3%)
1 star
0 (0%)
Displaying 1 - 6 of 6 reviews
Profile Image for Ashutosh Rai.
68 reviews54 followers
July 29, 2015
कहानी संग्रह में कुल नौ कहानियां हैं। एक दो को छोड़कर सभी में मुख्यपात्र महिलायें हैं, और कहानियां कई बार समस्याओं को एक अलग दृष्टिकोण से देखने की कोशिश करती हैं।

अधिकतर कहानियाँ आधुनिक जीवन में महिलाओं की बदलती परिस्थितियों और उन परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के इर्द गिर्द केंद्रित हैं। कुछ दोहराव भी हैं, लेकिन वो ऊब नहीं पैदा करते। विशेषकर शादी को लेकर अपेक्षाएं और उनके पूरा न हो पाने से उठने वाला दुःख, विवशता और खीझ कई कहानियों में बहुत ही स्पष्टता के साथ बाहर आई हैं। कुछ कहानियां नौकरीपेशा महिलाओं की समस्याओं पर भी केंद्रित हैं। कहीँ कोई उत्तर देने की कोशिश नहीं है कहानियों में। बस जो आस पास घटित होता है, उसी को ईमानदारी के साथ सामने रखने का प्रयत्न है, जो कि मेरे विचार से सफल रहा है। विवाहेतर सम्बन्ध और विवाह पूर्व संबंधों जैसे कठिन विषयों से बड़ी सरलता के साथ न्याय किया है। कई कहानियां स्त्री के विचारों को समझने के लिए एक सीढ़ी का काम कर सकती हैं, क्योंकि लेखिका अधिकतर समय घटनाओं के बजाये विचारों को सामने रखने में बिताती हैं। रूढ़ियों पर व्यंग भी हैं और आधुनिकता की समस्याएं भी।

ये मेरा मन्नू भंडारी का पहला संग्रह था और इसने बिलकुल निराश नहीं किया, बल्कि और पढ़ने की उत्सुकता जगाई। कुल मिलाकर एक पठनीय किताब।
Profile Image for Akshat Pathak.
30 reviews4 followers
June 9, 2021
१.एक बार और
२.संख्या के पार
३.ऊंचाई
जैसी कमाल की यादगार कहानियां
मन्नू भंडारी दो मनुष्यों के बीच बने या टूटे रिश्ते को इतनी सूक्ष्मता से पढ़ सकती हैं जैसे उनके पास समाज में
पितृसत्तामकता, स्त्री की स्थिति, बच्चों का नजरिया या एक आम घर में सर्वत्र बैठे सन्नाटे के बीच शोर
को पढ़ने के लिए उनके पास एक अलग, बहुत ही ज्यादा सेंसटिव माइक्रोस्कोप है
Profile Image for Shubham srivastava.
96 reviews5 followers
August 28, 2019
The stories are great, the way they express the desires and what women wants is amazing.
222 reviews1 follower
May 5, 2026
Ek Plate Sailab by Mannu Bhandari is a quietly powerful story about emotional loneliness hidden in everyday life.

What begins as a simple interaction over a meal slowly unfolds into something deeper—people sharing space, but never truly connecting.
The “plate” feels ordinary, but the “sailab” is the silent emotional flood underneath.

It’s restrained and sharply observed, where silences, pauses, and small gestures carry what’s left unspoken—brief in form, but it lingers long after it ends.

It makes even more sense in today’s world, and is especially worth reading for young readers.
Profile Image for NAVIN UPADHYAY.
8 reviews
October 19, 2016
एक प्लेट सैलाब एक पठनीय कहानी संग्रह है । व्यक्तिगत जीवन में उभरती हुई समस्याओं की महीन रेखाओं से नयी आकृतियां गढ़ने का मन्नू जी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है । प्रेम के अनेक पक्षों , स्त्री जीवन की अनसुलझी पहेलियों तथा उन्मुक्तता के साथ साथ जड़ों से जुड़े होने जैसे विशेष गुणों को मन्नू जी ने अत्यंत मार्मिक एवं सहज तरीके से चित्रित किया है । मन्नू जी को प्रणाम
Displaying 1 - 6 of 6 reviews