मुज़फ़्फ़र हनफ़ी का जन्म 1 अप्रैल 1936 को खण्डवा मध्य प्रदेश में हुआ। आपने उर्दू में एम.ए. और पीएच.डी. की उपाधियाँ प्राप्त करने के अतिरिक्त एल.एल.बी. भी किया। आपने मुलाज़मानी जीवन का प्रारम्भ मध्यप्रदेश सरकार के वन विभाग में नियुिक्त से किया। दो वर्ष तक दिल्ली के प्रकाशन विभाग में प्रोडक्शन आफ़ीसर रहे। 1976 से 1989 तक जामिया मिल्लिया इस्लामिया के उर्दू विभाग में रीडर की हैसियत से पढ़ाया। 1989 में आप कलकत्ता विश्वविद्यालय में इक़बाल चेयर के प्राध्यापक और उर्दू के विभागाध्यक्ष नियुक्त हुए। 2001 में आप इस पद से सेवामुक्ति के बाद साहित्य रचना में रत हैं। 80 से ज़्यादा किताबों के लेखक/संपादक मुज़फ़्फ़र हनफ़ी ने उर्दू साहित्य की भिन्न-भिन्न शैलियों में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। इन की किताबों में ‘तिलिस्मे-हर्फ़