वह सड़क आखिरी सड़क कहलाती थी। वह सड़क विक्रमगढ़ तक जाती थी जिसके विषय में मशहूर था कि वह भूतहा गाँव था जहाँ जो भी गया ज़िंदा नहीं बच पाया।
रास्ता भटकर जब वह फिल्म यूनिट वहाँ पहुँची तो उसे पता नहीं था कि वह सीधे मौत के मुँह में पहुँच गए हैं। और फिर हुआ कत्ल का सिलसिला।
क्या विक्रमगढ़ के विषय में उड़ने वाली अफवाहें सच थीं?
आखिर इस आखिरी सड़क का क्या राज था?
फिल्म यूनिट के सदस्यों को कौन मार रहा था?