दैनिक उपयोगी मंत्र-प्रार्थनाएं दिव्य अशरीरी शक्तियां कल्याण भाव से यत्र तत्र विचरण करती हैं | प्रार्थनाएं अनेक अगोचर विघ्न, बाधा, व्यवधान एवं विपत्तियों को दूर कर सुरक्षा कवच हमारे चतुर्दिक बनाती हैं | हमारी इच्छाओं एवं प्रयासों की सफलता में अमूल्य अप्रत्यक्ष योगदान देती हैं |प्रार्थनाएँ परमपिता परमेश्वर परब्रह्म की कृपा दृष्टि करती हैं | परमोपयोगी प्रार्थनाओं का संग्रह छोटे-छोटे मन्त्रों के रूप में सरलता से किये जाने योग्य हैं |