यह किताब प्यार मोहब्बत शरारत रोमांस की एक दुनिया है। आजकल जहाँ हर तरफ धोखा, स्वार्थ दिखाई देता है, वहीँ किताब की ये कहानियां आपको प्यार और विश्वास की ऐसी दुनिया में ले जायेगी जहाँ जाकर आपको भी कभी की भी कोई भी बात एक बार तो जरूर याद आएगी क्यूंकि दुनिया में ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसने प्यार को कभी महसूस न किया हो ! कहानियों के साथ ही सही, एक बार सब भूलकर कुछ हलकी फुलकी भावनाओं में बह कर देखिये, आपको अच्छा लगेगा। भाषा वही है जिसमे मन सोचता है, महसूस करता है। सहज, सरल भाषा आपको कहानियों के पात्रों के साथ जोड़ती जाएगी।