"हृदयहीन" सात कहानियों का संग्रह है। इस संग्रह की अधिकतर कहानियां गरीबों एवं गरीबी को लेकर लिखी गई हैं। इन कहानियों में लेखक ने गरीबों की दूनिया को अंदर तक झांकने की कोशिश की है। ये कहानियां, गरीबों एवं गरीबी के प्रति हमारा नजरिया बदलने को मजबूर करती हैं।