नभ नील काया वाले पंछी

 नभ नील काया वाले पंछी

जब तुम उड़ते आसमान में

क्या तुम्हें लगता है 

कि इस नील गगन के आँचल में

तुम छुपन छुपाई खेल रहे हों

जैसे माँ की गोद में एक

नन्हा बालक इठलाता इतराता

अठखेलियां खाता और 

उसी के रंग में रंग जाता।

2 likes ·   •  0 comments  •  flag
Share on Twitter
Published on April 13, 2024 13:39
No comments have been added yet.