Akash > Akash's Quotes

Showing 1-5 of 5
sort by

  • #1
    Narendra Kohli
    “जब दृष्टि में सिद्धान्त नहीं, व्यक्ति होता है, तो निर्णय न्याय के आधार पर नहीं, व्यक्ति की इच्छा के आधार पर होते हैं।”
    ― Narendra Kohli, बंधन : महासमर भाग - १

  • #2
    Narendra Kohli
    “आवेश से बचो वत्स! हम विचार कर रहे हैं; और विचार के लिए आवेश हलाहल विष है।”
    ― Narendra Kohli, बंधन : महासमर भाग - १

  • #3
    Narendra Kohli
    “मेरी दो बातें स्मरण रखो पुत्र! और उनपर विश्वास भी करो। पहली यह कि ईश्वरीय नियमों का जब तक स्वयं अनुभव न करो, दूसरे व्यक्ति के कहने मात्र से उसका विश्वास मत करो। दूसरी यह कि, यदि तुम वस्तुतः जल में स्थित हो, तब ही तैरने के लिए हाथ-पैर मारो।”
    ― Narendra Kohli, हिडिम्बा

  • #4
    Narendra Kohli
    “जिसका निर्णय न्याय है, वचन विधान है और चिन्तन त्रिकाल का सत्य है—उस व्यक्ति को ग्वाला कहकर उसकी उपेक्षा का प्रयत्न सचमुच क्षुद्रता का प्रदर्शन है।”
    ― Narendra Kohli, अभिज्ञान

  • #5
    Narendra Kohli
    “उसे नीति और न्याय का परामर्श दूँगा। न्याय, धर्म का दूसरा नाम है माता! वह न्याय की रक्षा करेगा, तो न्याय उसकी रक्षा कर लेगा।”
    ― Narendra Kohli, बंधन : महासमर भाग - १



Rss